जेल अदालत में दस बंदियों के प्रकरण निराकृत
रायपुर, 04 जुलाई 2011
केन्द्रीय जेल रायपुर में आयोजित जेल अदालत में दस बंदियों के प्रकरणों का निराकरण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री हिरेन्द्र सिंह तेकाम और विशेष रेल्वे मजिस्ट्रेट श्री सिध्दार्थ अग्रवाल की उपस्थित में आयोजित जेल अदालत में बारह बंदियों के बारह प्रकरण रखे गए थे, जिसमें दस बंदियों के दस प्रकरणों का निराकरण किया गया। ज्ञातव्य है कि जेल अदालत इस माह की दो तारीख को आयोजित की गयी थी।
क्रमांक-1538/चन्द्राकर

