किसानों को जरूरत के मुताबिक खाद-बीजों का वितरण किया जाए-गृह मंत्री श्री कंवर
गृह मंत्री द्वारा कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा
रायपुर 9 जुलाई 2010

गृह,जेल और सहकारिता मंत्री तथा कोरिया जिले के प्रभारी श्री ननकी राम कंवर ने कल कोरिया के जिला मुख्यालय बैंकुण्ठपुर में अधिकारियों की बैठक लेकर कृषि, स्वास्थ्य और षिक्षा से जुड़े विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने खाद-बीज वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के मुताबिक खाद-बीजों का वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि जिले में उन्नत किस्म के खाद-बीजों का पर्याप्त भण्डारण होना चाहिए। श्री कंवर ने वर्षा के जल को रोकने के लिए भी समुचित उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जिले में कम वर्षा को देखते हुए सभी स्टाप डेम के गेट बंद करने निर्देश दिए। बैठक में पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के संसदीय सचिव श्री भईयालाल राजवाड़ेे, भरतपुर-सोनहत क्षेत्र के विधायक श्री फूलचन्द्र सिंह और जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष श्रीमती चम्पा देवी भी उपस्थित थीं। श्री कंवर ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में संचालित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की पदस्थापना की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध एम्बुलेंस सेवा का उपयोग मरीजों के लिए करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोबाईल चिकित्सा व्यवस्था को सक्रिय रखें और सुदूर गांवों में संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए समुचित उपाय किए जाएं। एम्बुलेंस की आवष्यकता पड़ने पर उसका लाभ मरीजों को मिले, इसके लिए स्वास्थ्य केन्द्रों में एम्बुलेंस सेवा का दूरभाष क्रमांक लिखवाने निर्देश दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक को पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुओं का टीकाकरण करने के निर्देश दिए। श्री कंवर ने स्कूलों में समय पर षिक्षकों की उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण अध्यापन पर विषेष ध्यान रखने के निर्देष षिक्षा एवं आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी को दिये। विकासखण्ड षिक्षा अधिकारियों से अधीनस्थ स्कूलों का सतत् निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेने तथा अनुपस्थित षिक्षकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देष दिये। उन्होंने मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम निरतंर निगरानी करने के निर्देश अघिकारियों को दिए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती ऋतु सेन ने बताया कि जीव विज्ञान विषय लेकर हायर सेकेण्डरी उत्तीर्ण छात्राओं को बी.एस.सी. नर्सिंग पाठ्क्रम तथा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियांे को ए.एन.एम. एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रषिक्षण के लिए प्रवेष दिलाने की तैयारी की जा रही है। क्लीन स्कूल-ग्रीन स्कूल के बारे में अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि कोरिया जिले में 1068 स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कराया जा रहा है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों और पंचायत भवन कार्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण कराने की योजना है। जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा ने जिले में हो रहे स्कूल भवन निर्माण सहित राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी के कार्यो की जानकारी दी।

