सात पुलिस चौकियों का होगा थाने में उन्नयन
रायपुर, 10 अप्रैल 2010
प्रदेश में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सात पुलिस चौकियों का थाने में उन्नयन किया जाएगा। गृहमंत्री श्री ननकी राम कंवर ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में रायपुर जिले के पुलिस चौकी विधानसभा एवं गिधौरी, दुर्ग जिले के मंगचुआ एवं सुरेगांव, महासमुंद जिले के कोमाखान एवं पटेवा और रायगढ़ जिले के डोंगरीपाली पुलिस चौकी का थाने में उन्नयन किया जाएगा। इन पुलिस चौकियों के लिए 331 पदों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है।
क्रमांक-168/चन्द्राकर

