विदेश प्रवास से लौटने पर संसदीय सचिव श्री विजय बघेल का स्वागत
रायपुर 19 जुलाई 2010

प्रदेश के गृह, जेल एवं सहकारिता विभाग के संसदीय सचिव श्री विजय बघेल का आज विदेश प्रवास से लौटने पर माना विमानतल पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक और निर्वाचन क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे। श्री बघेल माना विमानतल से सीधे राजधानी स्थित नवीन मार्केट पहुंचे और यहां छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित डॉ. खूबचन्द बघेल जयंती समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. खूबचन्द बघेल के बताए मार्ग का अनुसरण कर समाज और राज्य के उत्थान में सहभागी बनने का आव्हान किया। ज्ञातव्य है कि श्री बघेल तीन दिवसीय प्रवास पर हांगकांग गए थे। वहां वे राष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित एशियाई कप रोलबाल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष होने के नाते शामिल हुए।
क्रमांक-1834/चन्द्राकर

