लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान सहकारिता से ही संभव : श्री कंवर

समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान सहकारिता से ही संभव : श्री कंवर

What
When Aug 04, 2011
from 08:25 PM to 08:25 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जिला सहकारी संघ मर्यादित रायपुर का स्वर्ण जयंती समारोह

रायपुर, 04 अगस्त 2011
2113-040811

गृह, जेल एवं सहकारिता मंत्री श्री ननकीराम कंवर ने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही समाज के कमजोर वर्गों का उत्थान संभव है। समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सहकारी समितियां गठित कर रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकते हैं । उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों के उत्थान से ही प्रदेश का विकास होगा। श्री कंवर जिला सहकारी संघ मर्यादित रायपुर की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर आज यहां शहीद स्मारक भवन में  आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री श्री कंवर ने जिला सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।
    श्री कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के  नेतृत्व में विगत लगभग आठ वर्षों में प्रदेश का  चहुंमुखी विकास हुआ है। एक समय था कि जब किसानों को चौदह प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण लेना पड़ता था लेकिन अब राज्य सरकार ने भरपूर राहत प्रदान कर किसानों को तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए ऋण उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर  सहकारी समितियों के जरिए धान खरीदी की व्यवस्था किसानों को दलालों और बिचौलियों से मुक्ति दिलाने का एक सशक्त आधार है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कामयाबी की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्कूल शिक्षा और लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने जिला सहकारी संघ मर्यादित रायपुर की स्थापना के पचास वर्ष पूरे होने पर सहकारिता से जुड़े लोगों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सहकारिता की भावना से ही देश में एकता और अखण्डता कायम है। गांवों के विकास के लिए सहकारिता की भावना पैदा करनी होगी। श्री अग्रवाल ने कहा कि पिछले लगभग आठ वर्षों से मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को तीन प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर खेती के लिए अल्पकालीन ऋण की सुविधा दी जा रही है। इस वर्ष चालू खरीफ सीजन में किसानों को एक हजार पांच सौ करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य है। श्री अग्रवाल ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार उन्मुखी योजनाओं से  जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भण्डार गृह निगम के अध्यक्ष श्री अशोक बजाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन का इतिहास बहुत पुराना है। पिछले लगभग आठ वर्षों में सहकारिता के क्षेत्र में जो विकास कार्य हुए हैं, वह अविस्मरणीय है। उन्होंने किसानों के हित और उन्नति के लिए बेहतर काम करते रहने का आह्वान किया। स्वागत भाषण जिला सहकारी संघ रायपुर के अध्यक्ष श्री कुमार सिंह ने दिया।
    स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष श्री राधाकृष्ण गुप्ता, राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह होरा, पंजीयक सहकारी संस्थाएं श्री अमृत खलखों सहित विभिन्न जिलों से आये सहकारी संघों के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

क्रमांक-2113/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031