लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में बनेंगे नए थाना भवन

नक्सल पीड़ित क्षेत्रों में बनेंगे नए थाना भवन

What
When Aug 24, 2011
from 07:05 PM to 07:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य सरकार के प्रस्ताव पर 56 करोड़ रूपए मंजूर

रायपुर 24 अगस्त 2011

    छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा पीड़ित क्षेत्रों में 35 नए पुलिस थाना भवन बनाने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र सरकार द्वारा 56 करोड़ रूपए की स्वीकृति प्रदान की गयी है। गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन.के. असवाल ने आज बताया कि प्रत्येक भवन दो करोड़ रूपए की लागत से बनेगी, जिसमें से 80 प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार और 20 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
    प्रमुख सचिव श्री असवाल ने बताया कि बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र आवापल्ली फरसेगढ़, गंगालूर, मदेड़, पामेड़, पिलूर, केरपे और सेन्द्रा में नए थाना भवन बनाने के लिए राशि स्वीकृत की गयी है। इसी प्रकार दक्षिण बस्तर (दंतेवाड़ा) जिले में जगरगुंडा, सिलगर, तेतरई, गोलापल्ली, गादीरास, भेजी, चिंतागुफा, किस्टारम, नारायणपुर जिले में ओरछा और धनोरा, बस्तर जिले में ककनार और कोनगुड़, राजनांदगांव जिले में आमगांव, तेरेगांव, जालबांधा, मोहारा, सरगुजा जिले में अम्बिकापुर, बासदेई, गणेशमोड़, खड़गंवा, केदमा, बड़ेदमाली/ कुन्नी, कुसमी, कोरिया जिले में कोडा, सोनहत, जशपुर जिले में डोकड़ा और नारायणपुर में नए थाना भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गयी है।

क्रमांक-2428/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031