लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह छत्तीसगढ़ के नौजवानों को भारतीय थल सेना में हवलदार शिक्षक बनने का स्वर्णिम अवसर

छत्तीसगढ़ के नौजवानों को भारतीय थल सेना में हवलदार शिक्षक बनने का स्वर्णिम अवसर

What
When Apr 13, 2010
from 05:45 PM to 05:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

चौबीस अप्रैल तक आवेदन मंगाए गए

    रायपुर 13 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ के नौजवानों को भारतीय थल सेना के शिक्षा कोर में    हवलदार शिक्षक बनने के लिए अच्छा मौका मिलने जा रहा है। इसके अंतर्गत हवलदार शिक्षक के 145 पदों में भर्ती के लिए इस महीने की चौबीस तारीख तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश के युवा भी इन पदों के लिए आयोजित परीक्षा में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए पन्द्रह मई को जिला मुख्यालय राजनांदगांव में शारीरिक जांच परीक्षा ली जाएगी तथा पात्र उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 27 जून को रायपुर में होगी।
    अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सेना शिक्षा कोर में पढ़ाने के लिए 'एक्स' और 'वाई' श्रेणी के कुल 145 पुरूष उम्मीदवारों की हवलदार शिक्षकों के रूप में भर्ती की जाएगी। जिनमें 105 शिक्षक विज्ञान समूह और 40 शिक्षक कला समूह के शामिल हैं। 'एक्स' वर्ग के अंतर्गत शिक्षकों के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बी.ए. बी.एड या बी.एससी बी.एड या बी.सी.ए. बी.एड. या एम.एस.सी अथवा एम.सी.ए. उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी तरह 'वाई' समूह के शिक्षकों के लिए इच्छुक उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ए.या बी.एस.सी अथवा बी.सी.ए. उत्तीर्ण होना चाहिए तथा उन्हे हिन्दी और अंग्रेजी अथवा दोनों भाषाओं का कार्यकारी ज्ञान होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए अर्थात उम्मीदवार का जन्म पांच अक्टूबर 1985 और चार अक्टूबर 2010 के मध्य होना चाहिए। शारीरिक मापदण्ड के अंतर्गत उम्मीदवार की उंचाई 162 सेन्टीमीटर, सीना 77-82 सेन्टीमीटर और वजन 50 किलोग्राम होना चाहिए।
    अधिकारियों ने बताया कि पात्र उम्मीदवारों को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 15 मई 2010 को सवेरे पांच बजे प्रारंभिक जांच-पड़ताल के लिए दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में बुलाया जाएगा। इस जांच-पड़ताल में उम्मीदवार के सभी मूल प्रमाण पत्रों की जांच के साथ डॉक्टरी परीक्षण किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 27 जून को सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में होगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र सेना भर्ती कार्यालय मकान नं. ए-4/8 सेक्टर -1 उदया हाऊसिंग सोसायटी, आदर्श विद्यालय के पास टाटीबंध रायपुर पिन कोड 490029 के पते पर निर्धारित 24 अप्रैल तक भेज सकते हैं। आवेदन पत्र सहित अन्य जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर में दूरभाष क्रमांक 0771-2573112 पर संपर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-249/पटेल

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031