आरक्षकों की चयन सूची जारी
रायपुर, 25 अक्टूबर 2011
पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा उत्तर बस्तर जिला मुख्यालय कांकेर स्थित सी. टी. जे. डब्ल्यू. कॉलेज में आरक्षक (सवार) के रिक्त सोलह पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी गई है। पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में सर्वश्री भीमराम नायक, धनेश्वर कंवर, विक्रम सिंह, भुनेश्वर, गुलाब सोनवानी, कुमारेश मिस्त्री, विनोद कुमार, संतोष कुमार साहू, लाकेश कुमार पवार, दिलीप कुमार, टोमन लाल साहू, हृदेश यादव, डुलेश्वर चौबे, लक्ष्मीनारायण पाण्डे, जैनेन्द्र कुमार और अजय कुमार जैन शामिल हैं। इसी प्रकार जारी प्रतीक्षा सूची में सर्वश्री बलदेव महाबीर, अनिल कुमार, भूपेन्द्र कुमार और संतोष कुमार के नाम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इन पदों के लिए इस महीने की तीन तारीख से आठ तारीख तक भर्ती प्रक्रिया संपन्न हुई थी। चयनित अभ्यर्थियों को चरित्र सत्यापन फार्म उनके डाक पते पर भेजा जा रहा है। इसकी पूर्ति करके उन्हें सात दिवस के भीतर सेनानी सी.टी.जे.डब्ल्यू. कॉलेज कांकेर कार्यालय में जमा करना होगा। चयनित उम्मीदवार को अपनी दैनिक उपयोग की सामग्रियों और मेस अग्रिम तथा समस्त जरूरी मूल प्रमाण पत्र साथ में लाना जरूरी होगा।

