केन्द्रीय जेल में विशेष अदालत पाँच आरोपियों के प्रकरण निराकृत
रायपुर 4 जनवरी 2010
केन्द्रीय जेल रायपुर में आयोजित विशेष अदालत में पाँच आरोपियों के प्रकरणों का निराकरण कर एक बंदी को रिहा किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट श्री हिरेन्द्र सिंह तेकाम और विशेष रेल्वे मजिस्टे्रट श्री शैलेष कुमार केतारप द्वारा जेल में आयोजित विशेष अदालत में बारह बंदियों के कुल तेरह प्रकरणों की सुनवाई की गई।
विशेष अदालत में बंदी राजकुमार उर्फ राज पिता जुगलाल साहू को निरोधावधि में सजा समाप्त होने पर रिहा किया गया। इसी प्रकार बंदी अजय उर्फ पात्रे पिता सीताराम साहू, बिजेन्द्र उर्फ मोनू पिता रूपचंदानी, चैत साहू पिता बाबूलाल और अलगर उर्फ टकलू पिता पाण्डी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। विशेष अदालत इस महीने की दो तारीख को लगायी गई थी।

चंद्राकर