लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह छत्तीसगढ़ के युवाओं को थल सेना में भर्ती हेतु सुनहरा अवसर

छत्तीसगढ़ के युवाओं को थल सेना में भर्ती हेतु सुनहरा अवसर

What
When Apr 20, 2010
from 03:05 PM to 03:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

भर्ती रैली नौ से चौदह मई तक राजनांदगांव में

    रायपुर 20 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने एक सुनहरा अवसर मिला है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के योग्य युवकों के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए एक भर्ती रैली आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती रैली नौ मई से चौदह मई 2010 तक दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर, सैनिक नर्सिंग सहायक और सैनिक टे्रडसमेन पद के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली का समय सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक निर्धारित की गई है। थल सेना भर्ती रैली की निर्धारित तिथि के अनुसार दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सैनिक भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा नौ मई 2010 को सैनिक भर्ती एवं सैनिक नर्सिंग सहायक के लिए छत्ताीसगढ़ के सभी जिलों के टेक्निकल और एन.ए. (नर्सिंग सहायक) तथा सभी पदों के लिए सभी जिलों के एन.सी.सी., ए,बी या सी सर्टिफिकेट धारक और सभी पदों के लिए रायपुर, धमतरी, महासमुन्द तथा दंतेवाड़ा जिलों की आयोजित की जाएगी। सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर (क्लर्क) एवं सैनिक टे्रडमेन पदों के लिए दस मई को दुर्ग, कोरबा, कांकेर ग्यारह मई को जांजगीर-चांपा, कवर्धा, रायगढ़, बीजापुर, बारह मई को राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया, बस्तर, तेरह मई को बिलासपुर, जशपुर एवं नारायणपुर जिलों की आयोजित की जाएगी और चौदह मई को अप्टीयुड टेस्ट एवं मेडिकल जांच होगी।
    सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 45 प्रतिशत अंकों से, प्रत्येक विषय में कम से कम 32 प्रतिशत अंक हो अथवा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए 10वीं कक्षा सिम्पल पास, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा (कला/वाणिज्य/विज्ञान) के साथ 50 प्रतिशत अंको में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। गणित/बुक कीपिंग/एकाउन्ट तथा अंग्रेजी विषय में कक्षा 10वीं या 12वीं में 40 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 162 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक नर्सिंग सहायक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा में विज्ञान में भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हो अथवा बी.एस.सी. डिग्री (वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/जीव विज्ञान में उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक तकनीकी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 102/ऌंटरमिडिएट परीक्षा में भौतिक, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।  सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77, फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला को छोड़कर अन्य सभी) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/आई.टी.आई. (कारपेन्टर, पेंटर, फुटवियर), आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। शारीरिक परीक्षा में एक मील (1600 मीटर दौड़), पुलुअप्स, नौ फुट खाई तथा वैलेसिंग वीम टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास शिक्षा प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एन.सी.सी. प्रमाण पत्र, सेवारत या भूतपूर्व सैनिक पुत्र होने का अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र का मूल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। राशन कार्ड की फोटो कापी प्रस्तुत करना होगा। हाल ही में खींचे हुए स्वयं के एक ही जैसे बीस पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ बिना टोपी एवं चश्में के और सफेद कमीज पहनकर जिसमें दोनाें कान दिखाई दे रहा हो। फोटोग्राफ पर किसी का स्टैम्प या हस्ताक्षर नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दस रूपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र भरना अनिवार्य होगा।
विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मकान नम्बर ए-4/8, सेक्टर-1, उदय हाउसिंग सोसायटी, टाटीबंध, रायपुर तथा दूरभाष नम्बर 0771-2573112 से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-377/चन्द्राकर



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031