लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह प्रस्तावित नवीन जिलों के लिए ओ.एस.डी. पुलिस तैनात

प्रस्तावित नवीन जिलों के लिए ओ.एस.डी. पुलिस तैनात

What
When Nov 25, 2011
from 09:15 PM to 09:15 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नवीन जिले शुरू होने पर ये अधिकारी होंगे पुलिस अधीक्षक

रायपुर, 25 नवम्बर 2011

    राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा तथा राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों को छत्तीसगढ़ के प्रस्तावित नवीन जिलों की विधिवत स्थापना के लिए  अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेषर् कत्तव्यस्थ अधिकारी (पुलिस) के रूप में वर्तमान पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों से सम्बध्द किया है। नवीन जिले प्रारंभ होने पर ये अधिकारी वहां के पुलिस अधीक्षक होंगे।  गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज शाम यहां मंत्रालय से जारी  आदेश में भारतीय पुलिस सेवा के श्री दीपक कुमार झा, पुलिस अधीक्षक, पुलिस प्रशिक्षण शाला माना को प्रस्तावित कोण्डागांव जिले के लिए पुलिस अधीक्षक जगदलपुर के कार्यालय से सम्बध्द किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के ही श्री अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. बघेरा (दुर्ग) को प्रस्तावित सुकमा जिले के लिए पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के कार्यालय से सम्बध्द किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के श्री ए.एम. जूरी, पुलिस अधीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) को प्रस्तावित बलौदाबाजार जिले के लिए पुलिस अधीक्षक रायपुर के कार्यालय से सम्बध्द किया गया है। राज्य पुलिस सेवा के श्री डी.एल. मनहर, सेनानी, छठवीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, रायगढ़ को प्रस्तावित बालोद जिले के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग से, श्री आर.पी.साय, सेनानी तीसरी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल अम्लेश्वर (दुर्ग) को प्रस्तावित बेमेतरा जिले के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग और श्री एम.एल. कोटवानी, पुलिस अधीक्षक, राज्य पुलिस अकादमी, चन्द्रखुरी को प्रस्तावित मुंगेली जिले के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर से सम्बध्द किया गया है। ये अधिकारी सम्बध्द कार्यालयों में रहकर प्रस्तावित नवीन जिलों के विधिवत प्रांरभ होने तक उन जिलों से संबंधित कर्मचारियों की व्यवस्था, फर्नीचर और वाहन व्यवस्था और अभिलेखों के हस्तांतरण आदि के कार्य अविभाजित जिले के पुलिस अधीक्षक से समन्वय कर पूर्ण कराएंगे, ताकि नवीन जिलों के शुरू होने पर वहां कार्य संचालन आसानी से किया जा सके।

क्रमांक-3830/स्वराज्य
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031