सेना में हवलदार सर्वेक्षक मानचित्रकार की भर्ती
आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसम्बर
रायपुर, 01 दिसम्बर 2011
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के युवा पुरूष उम्मीदवारों के लिए सेना में हवलदार (सर्वेक्षक मानचित्रकार) पद के लिए 24 दिसम्बर 2011 तक आवेदन मंगाए गए है। सेना भर्ती कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि अभ्यर्थी का जन्म 18 जनवरी 1987 से 17 जनवरी 1992 के मध्य होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (बी.ए./बी.एस.सी.) गणित विषय के साथ तथा बारहवीं कक्षा या समकक्ष विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण निर्धारित की गयी है। निर्धारित योग्यता के इच्छुक उम्मीदवार सभी प्रमाण-पत्रों सहित आवेदन 24 दिसम्बर 2011 तक सेना भर्ती कार्यालय बेकरी रोड, मऊ (मध्यप्रदेश) को भेज सकते हैं। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, बेकरी रोड मऊ (मध्यप्रदेश) अथवा अन्य भर्ती कार्यालयों से सम्पर्क किया जा सकता है।

