छत्तीसगढ़ के आठ जेल ई-न्यायालय से सम्बध्द
रायपुर 05 दिसम्बर 2010
बंदियों के लंबित प्रकरणों की त्वरित सुनवाई के लिए छत्तीसगढ़ के आठ जेल ई-न्यायालय से सम्बध्द किए गए है। केन्द्रीय जेल रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर, जिला जेल दंतेवाड़ा, कांकेर, जषपुर और उप जेल रामानुजगंज को ई-न्यायालय से सम्बध्द किया गया है। जेल विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि शासन की मंषा के अनुरूप राज्य के अन्य जेलों को भी ई-न्यायालय से जोड़ने निरंतर प्रयास किया जा रहा है। ई-न्यायालय वीडियो कॉफ्रेसिंग के माध्यम से समय एवं सुरक्षा का बेहतर प्रबंधन साबित हो रहा है और जेलों में बंद बंदियों के लंबित प्रकरणों की त्वरित सुनवाई होने लगी है। अधिकारियों ने बताया कि केन्द्रीय जेल रायपुर में प्रथम ई-न्यायालीय से जेल के मध्य वीडियो कॉफ्रेसिंग सितम्बर 2007 में शुरू हुआ, तब से लेकर 30 नवम्बर 2010 तक की अविध में कुल 2709 पुरूष एवं महिला बंदियों के प्रकरण रखे गए। इसमें से 799 पुरूष और 20 महिला बंदियों के प्रकरणों की माननीय न्यायालय द्वारा सुनवाई की गयी। नवम्बर माह में ही 20 बंदियों की प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए, जिसमें मानननीय न्यायालय द्वारा 18 बंदियों की सुनवाई की गयी।
क्रमांक-4075/चन्द्राकार

