जेलों की अतिरिक्त सुरक्षा के लिए छह करोड़ का मोबाईल जैमर
रायपुर 26 फरवरी 2010
राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के सात विभिन्न जेलों में सुरक्षा बढ़ाने के लिए लगभग छह करोड़ रूपए के 25 मोबाईल जैमर लगाए जा रहे हैं। इन जेलाें में मोबाईल जैमर लगा कर उसका परीक्षण किया जा रहा है। जेलों में मोबाईल जैमर लगने से कोई भी बंदी जेल की सुरक्षागत जानकारी का आदान प्रदान मोबाईल से नहीं कर सकेगा। किसी भी कंपनी के मोबाईल से एस.एम.एस. और बातचीत पर रोक लगेगी।
जेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के चार केन्द्रीय जेलों, दो जिला जेलों और एक उप जेल में जैमर लगाया जा रहा है। इनमें से केन्द्रीय जेल रायपुर में सात, बिलासपुर में तीन, जगदलपुर में पांच, अम्बिकापुर में छह और जिला जेल उत्तर बस्तर (कांकेर) में दो, दंतेवाड़ा में एक और उप जेल कटघोरा में एक मोबाईल जैमर लगाए जा रहे हैं।

क्रमांक 4182/चन्द्राकर