लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह एक ऐसा जेल, जहां बंदी सीख रहे हैं अपने पैरों पर खड़े होने का हुनर

एक ऐसा जेल, जहां बंदी सीख रहे हैं अपने पैरों पर खड़े होने का हुनर

What
When Apr 23, 2010
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

    रायपुर 23 अप्रैल 2010

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के मुख्यालय जगदलपुर में स्थापित केन्द्रीय जेल अब सुधार गृह के साथ एक ऐसे कुटीर उद्योग और हस्त शिल्प केन्द्र के रूप में विकसित हो रहा है। जहां बंदी अपने पैरों पर खड़े होने का हुनर सीख रहे हैं। इस जेल के सैकड़ों बंदी विभिन्न कुटीर उद्योग धंधों में प्रशिक्षित होकर लाखों रूपए की आमदनी अर्जित कर रहे हैं। जेल विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इस वर्ष केन्द्रीय जेल जगदलपुर के 210 बंदियों ने जेल में संचालित विभिन्न उद्योग धंधों में काम कर 26 लाख 63 हजार 443 रूपए की सामग्री उत्पादित की और उसका विक्रय कर दो लाख 55 हजार 457 रूपए की लाभ अर्जित की है।
    केन्द्रीय जेल जगदलपुर में बंदियों द्वारा शासकीय संस्थाओं में लगने वाले लौह फर्नीचर, लौह शिल्प, लकड़ी के फर्नीचर एवं मूर्तियां, बंदी वस्त्र, वर्दी सिलाई, कसीदाकारी, केकती से साज सज्जा की सामग्री और टाटपट्टी आदि का निर्माण किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2009-10 में बंदियों द्वारा एक लाख 35 हजार 268 रूपए का मसाला निर्माण, सात लाख 92 हजार 38 रूपए का लौह शिल्प एवं लौह फर्नीचर, दो लाख 87 हजार 929 रूपए की लकड़ी की मूर्तियां, बारह लाख 92 हजार 387 रूपए की लकड़ी फर्नीचर, 45 हजार 378 रूपए की केकती से साज सज्जा की सामग्री, 71 हजार 105 रूपए की बंदी वस्त्र एवं वर्दी सिलाई और 39 हजार 338 रूपए की स्क्रीन प्रिंटिंग का कार्य किया गया।
    केन्द्रीय जेल जगदलपुर में संचालित विभिन्न उद्योग धंधों में 210 बंदी कार्यरत है। इनमें से सत्रह कुशल बंदी, 181 अकुशल बंदी और बारह महिला बंदी है। लकड़ी की मूर्तियां और फर्नीचर बनाने में 76 बंदी लगे है। इसी प्रकार लौह उद्योग में 37, केकती उद्योग में 31, बुनाई उद्योग में 20, सिलाई उद्योग में 32, टाटपट्टी उद्योग में छह, चॉक उद्योग में तीन, कशीदा उद्योग में सात, स्क्रीन प्रिंटिंग में चार और टेराकोटा उद्योग में चार बंदी कार्यरत है।
    अधिकारियों ने बताया कि उत्पादों के विक्रय से होने वाले आय को नियमानुसार शासकीय खजाने में जमा की जाती है और बंदियों को निर्धारित पारिश्रमिक दिए जाते हैं। जेल के भीतर बंदियों के मनोरंजन हेतु समय-समय पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाते हैं। निरक्षर बंदियों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत साक्षर बनाने एवं उच्च शिक्षा हेतु बंदियों को प्रोत्साहित किए जाते हैं। समय-समय पर आध्यात्मिक आयोजन व स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाता है। बंदियों की रिहाई के उपरान्त प्रशिक्षण प्राप्त बंदियों को समाज कल्याण विभाग से पुनर्वास हेतु प्रशिक्षित सामग्री प्रदाय की जाती है।

क्रमांक-442/चन्द्राकर

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031