पुलिस मुख्यालय द्वारा उप निरीक्षकों की चयन सूची जारी
रायपुर, 25 मार्च 2010
छत्तीसगढ़ के पुलिस मुख्यालय (अपराध अनुसंधान विभाग) द्वारा उप निरीक्षक कम्प्यूटर और उप निरीक्षक सायबर क्राईम के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नौ उम्मीद्वारों की चयन सूची जारी कर दी गयी है। राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो में उप निरीक्षक कम्प्यूटर के छह और उप निरीक्षक सायबर क्राईम के तीन पदों पर सीधी भर्ती के लिए गत 18 जनवरी को साक्षात्कार लिया गया था।
मुख्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक कम्प्यूटर के पद पर सर्वश्री निशिथ अग्रवाल, रोहित कुमार पाठक, मुकेश छविन्द्र, भीषम सोनकर, जगदीश प्रसाद झलरिया और सुश्री मंजुलता सिन्हा को मुख्य सूची में स्थान मिला है। उप निरीक्षक कम्प्यूटर के पद के लिए जारी प्रतीक्षा सूची में सर्वश्री विकास शर्मा, प्रवीण कुमार मिश्रा, हिजनुस कुजूर, शिवेन्द्र बहादुर चंदाने, भास्कर चन्द्राकर और सुश्री कनकलता गिरी गोस्वामी को शामिल किया गया है। उप निरीक्षक सायबर क्राईम के तीन पदों पर श्री संदीप कुमार मोरे, श्री विक्रम ध्रुव और सुश्री निशा टिकरिहा को चयनित किया गया है। साथ ही श्री ओमप्रकाश शर्मा, सुश्री अनुराधा शर्मा और श्री दिनेश कुमार ध्रुव को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी चयनित उम्मीद्वारों को उनके पत्र व्यवहार के पते पर डाक द्वारा सूचना भेजी जा चुकी है।

क्रमांक-4510/नागेश