लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह नई पीढ़ी को शिक्षा की बेहतर सुविधा देने सरकार वचनबध्द : डॉ. रमन सिंह

नई पीढ़ी को शिक्षा की बेहतर सुविधा देने सरकार वचनबध्द : डॉ. रमन सिंह

What
When Dec 18, 2010
from 09:45 PM to 09:45 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पेंशनबाड़ा छात्रावास में गुरू घासीदास जयंती

सांस्कृतिक मंच के लिए मुख्यमंत्री ने की पांच लाख रूपए की घोषणा

रायपुर, 18 दिसम्बर 2010
5202-181210
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि कोई भी समाज और कोई भी देश शिक्षा के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। इसलिए द्वारा राज्य की नई पीढ़ी को शिक्षा की बेहतर से बेहतर सुविधा देने के लिए वचनबध्द है। इसके लिए अनेक योजनाएं शुरू की गयी है। गुरू बाबा घासीदास के जीवन दर्शन के अनुरूप समाज के सर्वाधिक पिछड़े, अनसूचित जाति और जनजाति वर्गों के बच्चों को भी शिक्षा की हर संभव सुविधाएं राज्य शासन द्वारा दी जा रही है। बाबा गुरू घासीदास सामाजिक सदभावना के संदेशवाहक थे। उन्होंने देश और समाज में समानता की भावना का प्रसार किया।
    मुख्यमंत्री आज रात यहां पेंशनबाड़ा कॉलोनी स्थित शासकीय आदर्श पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास में गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस छात्रावास परिसर में सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से पांच लाख रूपए की धनराशि मंजूर करने का भी ऐलान किया। डॉ. रमन सिंह ने इस मौके पर आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नई दिल्ली में यूथ हॉस्टल का निर्माण करवा रही है, जिसमें राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए रहने की सुविधा मिलेगी। वहां रहकर वे अखिल भारतीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग कर सकेंगे। राज्य सरकार उन्हें वहां सभी जरूरी सुविधाएं देगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों के ज्ञापन का उल्लेख करते हुए पेंशनबाड़ा स्थित अनुसूचित जाति प्री-मेट्रिक बालक छात्रावास में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर एक सौ करने के लिए आगामी बजट में आवश्यक प्रावधान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति एक नया उत्साह और आत्म विश्वास जाग्रत हुआ है। इसके फलस्वरूप शासकीय छात्रावासों में उनकी संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए राज्य सरकार राजधानी रायपुर में इन दोनों वर्गों के विद्यार्थियों के लिए दो नए छात्रावास बनवाएगी, जिनमें दो-दो सौ सीटें होंगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति की दरें बढ़ाने की मांग किए जाने पर उन्हें विश्वास दिलाया कि इसके लिए शासन स्तर पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। अन्य राज्यों की शिष्यवृत्ति और छात्रवृत्ति की दरों का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा भी विभागीय बैठक बुलाकर छात्र हित में हर संभव निर्णय लिया जाएगा।
    स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री दयालदास बघेल और विधायक श्री रामजी भारती विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उद्योग मंत्री श्री बघेल ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गुरू बाबा घासीदास के जीवन-दर्शन पर आधारित पंथी नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
क्रमांक- 5202/लोन्हारे
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031