सी.आर.पी.एफ. में भूतपूर्व सैनिकों की संविदा भर्ती
रायपुर, 05 जनवरी 2011
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सी.आर.पी.एफ.) में भूतपूर्व सैनिकों की संविदा भर्ती की जाएगी। इन सैनिकों को जंगलवार फेयर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल के.एल.यादव (सेवानिवृत्त) ने आज यहां बताया कि संविदा भर्ती के इच्छुक पूर्व सैनिक 14 जनवरी 2011 तक अपनी सहमति रायपुर स्थित जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में दे सकते हैं।
क्रमांक-5540/चंद्राकर

