लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह नक्सल वारदात में क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी 48 घंटे में शुरू

नक्सल वारदात में क्षतिग्रस्त पुलिस चौकी 48 घंटे में शुरू

What
When Feb 09, 2011
from 08:20 PM to 08:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 

विश्वप्रसिध्द चित्रकोट जलप्रपात को निहारने फिर आने लगे सैलानी

    रायपुर 9 फरवरी 2011

     छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के चित्रकोट में नक्सलियों द्वारा पुलिस चौकी भवन को  विस्फोट से क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। इस गंभीर वारदात के सिर्फ अड़तालीस घंटे के भीतर प्रशासन और राज्य 6171-090211पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तत्परता से निर्णय लेकर स्थानीय जनता के सहयोग से आज इस पुलिस का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया। पुलिस चौकी के शुभारंभ के साथ ही वहां विश्वप्रसिध्द चित्रकोट जलप्रपात के प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने  भारी संख्या में देशी-विदेशी सैलानियों का आना-जाना फिर शुरू हो गया है। प्रशासन और पुलिस जिस तत्परता से इस नक्सल वारदात को चुनौती के रूप में लेकर युध्दस्तर पर चौकी की शुरूआत की, उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं।
    ज्ञातव्य है कि इस निर्माणाधीन पुलिस चौकी को नक्सलियों द्वारा विगत 7 फरवरी को सवेरे 3 से 4 बजे के बीच विस्फोट कर ध्वस्त करने की कोशिश की गई थी। इसके फलस्वरूप भवन की दीवार, पोर्च और कॉलम को नुकसान पहुॅचा था, लेकिन इस गंभीर वारदात के बावजूद राज्य पुलिस का मनोबल जरा भी कमजोर नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद क्षेत्र की जनता के सहयोग से पुलिस ने चौकी भवन निर्माण पुन: शुरू कर दिया । तत्काल मौके पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा बढ़ा दी गई ।
    जनपद पंचायत लोहाण्डीगुड़ा के अध्यक्ष श्री चंद्रभान कश्यप, बस्तर संभाग के आयुक्त श्री श्रीनिवासुलू, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर श्री टी.जे. लांगकुमेर, कलेक्टर बस्तर श्री अन्बलगन पी., पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री सुंदरराज पी., की उपस्थिति में चित्रकोट पुलिस चौकी का उत्साहजनक वातावरण में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वन संरक्षक बस्तर वृत्त श्री श्रीनिवास राव, वनमंडलाधिकारी श्री मो. शाहिद तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। क्षेत्र के अनेक पंच-सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और पर्यटक वहां मौजूद थे।
    इन सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुलिस चौकी के शुभारंभ में प्राप्त सहयोग के लिए स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्यटकों से भी यह अपील की कि वे बिना किसी भय के, अधिक से अधिक संख्या में चित्रकोट जलप्रपात आकर बस्तर के प्राकृतिक जलप्रपात का आनंद उठायें। पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री सुन्दरराज पी. ने इस अवसर पर चौकी पुनर्निमाण कर विस्फोट के 48 घंटों के भीतर ही शुभारंभ करने में जनता से मिले भरपूर सहयोग की सराहना करते हुए समस्त स्थानीय जनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नक्सल विरोधी अभियान में और अधिक मनोबल के साथ आगे बढ़ने के संकल्प को दोहराया।

क्रमांक-6171/कुशराम
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031