थल सेना के विभिन्न पदों के लिए राजनांदगांव में होगी भर्ती रैली
सभी जिलों के युवक हो सकते हैं चयन परीक्षा में शामिल
अलग-अलग जिलों एवं पद के लिए दिनांक निर्धारित
भर्ती रैली नौ मई से प्रारंभ
रायपुर 4 मई 2010
छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए एक सुनहरा अवसर मिल रहा है। इसके लिए भर्ती रैली प्रदेश के राजनांदगांव जिला मुख्यालय के दिग्विजय स्टेडियम में नौ मई से चौदह मई के बीच तक आयोजित होगी। इसमें प्रदेश में सभी 18 जिलों के युवक भाग ले सकते हैं। इस रैली में प्रदेश के युवकों का चयन सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक सामान्य डयूटी (एस.पी.), सैनिक तकनीकी, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, सैनिक नर्सिंग सहायक और सैनिक टे्रडमेन पद के लिए होगा। भर्ती होने के इच्छुक युवक निर्धारित दिनांक और समय पर अपने मूल प्रमाण पत्राें के साथ भर्ती स्थल पर पहुंच कर इस भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं।
सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती रैली का समय सुबह चार बजे से सुबह सात बजे तक निर्धारित है। इसके लिए निर्धारित जिलों एवं निर्धारित पद के भर्ती के लिए अलग-अलग तिथियों का निर्धारण किया गया है। इस भर्ती रैली के अंतर्गत दिनांक नौ मई 2010 को सैनिक तकनीकी एवं सैनिक नर्सिंग सहायक के लिए छत्ताीसगढ़ के सभी जिलों के युवाओं तथा इसी दिन राज्य के सभी जिलों के एन.सी.सी. के ए,बी तथा सी सर्टिफिकेट धारक युवाओं के सभी पदों के चयन के लिए तथा इसी दिन रायपुर, धमतरी, महासमुन्द तथा दंतेवाड़ा जिलों के युवकें के लिए सभी पदों के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर (क्लर्क) एवं सैनिक टे्रडमेन पदों के लिए दिनांक दस मई को दुर्ग, कोरबा, कांकेर जिलों के युवकों के लिए, दिनांक 11 मई को जांजगीर-चांपा, कवर्धा, रायगढ़ और बीजापुर जिलों के युवकों लिए, दिनांक 12 मई को राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया और बस्तर जिले के लिए, दिनांक 13 मई को बिलासपुर, जशपुर एवं नारायणपुर जिलों के युवकों के लिए भर्ती प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दिनांक चौदह मई को एप्टीट्ड टेस्ट और मेडिकल जांच होगी।
शारीरिक परीक्षा में एक मील (1600 मीटर दौड़), पुलुअप्स (बीम), नौ फुट खाई तथा बैलेंसिंग बीम टेस्ट लिया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास शिक्षा प्रमाण-पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, एन.सी.सी. प्रमाण पत्र, सेवारत या भूतपूर्व सैनिक पुत्र होने का अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी प्रमाण पत्र का मूल प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। राशन कार्ड की फोटो कापी प्रस्तुत करना होगा। हाल ही में खींचे हुए स्वयं के एक ही जैसे बीस पासपोर्ट साईज कलर फोटोग्राफ बिना टोपी एवं चश्में के और सफेद कमीज पहनकर जिसमें दोनाें कान दिखाई दे रहा हो। फोटोग्राफ पर किसी का स्टैम्प या हस्ताक्षर नहीं होनी चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दस रूपए के स्टाम्प पेपर पर शपथ पत्र भरना अनिवार्य होगा। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मकान नम्बर ए-4/8, सेक्टर-1, उदय हाउसिंग सोसायटी, टाटीबंध, रायपुर तथा दूरभाष नम्बर 0771-2573112 से सम्पर्क किया जा सकता है। एन.सी.सी. के.ए.बी. और सी. प्रमाण पत्र धारकों को अर्हताआें में कुछ छूट भी दी गयी है।
सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण 45 प्रतिशत अंकों से, प्रत्येक विषय में कम से कम 32 प्रतिशत अंक हो अथवा 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक सामान्य डयूटी पद के लिए 10वीं कक्षा सिम्पल पास, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से इक्कीस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम, छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2/इंटरमिडिएट परीक्षा (कला/वाणिज्य/विज्ञान) के साथ 50 प्रतिशत अंको में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों। गणित/बुक कीपिंग/एकाउन्ट तथा अंग्रेजी विषय में कक्षा 10वीं या 12वीं में 40 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई है। यदि आवेदक स्नातक हैं तो उक्त प्रतिशत जरूरी नहीं है। इसके लिए आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 162 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक नर्सिंग सहायक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2/इंटरमिडिएट परीक्षा में विज्ञान में भौतिक, रसायन, जीवन विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 50 प्रतिशत अंकों में उत्तीर्ण और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक हो अथवा बी.एस.सी. डिग्री (वनस्पति विज्ञान/प्राणी विज्ञान/जीव विज्ञान में उत्तीर्ण) निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।
सैनिक तकनीकी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2/इंटरमिडिएट परीक्षा में भौतिक, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी के साथ उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 167 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77, फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है। सैनिक टे्रडमेन (मसालची एवं सफाईवाला को छोड़कर अन्य सभी) के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण/आई.टी.आई. (कारपेन्टर, पेंटर, फुटवियर), आयु साढ़े सत्रह वर्ष से तेईस वर्ष, कद 168 से.मी., वजन 50 किलोग्राम और छाती 77 से.मी., फैलाव पांच से.मी. निर्धारित की गई है।

क्रमांक-634/पंकज