गृह, जेल एवं सहकारिता विभाग के संसदीय सचिव श्री
विजय बघेल कल एक दिवसीय प्रवास पर दुर्ग जिले के ग्राम कोण्डेकसा जा रहे
है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बघेल कल 24 फरवरी को दोपहर एक बजे
रायपुर से प्रस्थान कर अपरान्ह चार बजे ग्राम कोण्डेकसा पहुंचेंगे। वहां वे
शहीद वीर अशोक कुमार मरकाम के प्रतिमा अनावरण एवं श्रध्दांजलि कार्यक्रम
में शामिल होने के बाद रात्रि 8.30 बजे वापस रायपुर आएंगे।
क्रमांक-6349/चन्द्राकर