लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह छत्तीसगढ़ के युवाओं को थल सेना में भर्ती के लिए सुनहरा अवसर : भर्ती रैली 15 से 20 अप्रैल तक कांकेर में

छत्तीसगढ़ के युवाओं को थल सेना में भर्ती के लिए सुनहरा अवसर : भर्ती रैली 15 से 20 अप्रैल तक कांकेर में

What
When Mar 14, 2011
from 08:05 PM to 08:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 14 मार्च 2011

    छत्तीसगढ़ के युवाओं को भारतीय थल सेना का हिस्सा बनने एक सुनहरा अवसर मिलेगा। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा राज्य के सभी जिलों के योग्य युवकों के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती के लिए एक भर्ती रैली आयोजित किया जा रहा है। यह भर्ती रैली 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2011 तक नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर (क्लर्क), सैनिक टे्रडमेन, सैनिक तकनीकी एवं नर्सिंग सहायक पद के लिए आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली का समय सुबह चार बजे से सुबह आठ बजे तक निर्धारित की गयी है।
    थल सेना भर्ती रैली के निर्धारित तिथि के अनुसार नरहरदेव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में सैनिक भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा सैनिक सामान्य डयूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर (क्लर्क) एवं सैनिक टे्रडमैन पदों के लिए 15 अप्रैल से रायपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, बिलासपुर, जषपुर, 16 अप्रैल को दुर्ग, कोरबा, कांकेर, महासमुन्द, 17 अप्रैल को जांजगीर-चांपा, कवर्धा, रायगढ़, बीजापुर, 18 अप्रैल को राजनांदगांव, सरगुजा, बस्तर, नारायणपुर और कोरिया जिले की आयोजित की जाएगी। 19 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी जिलों की सैनिक तकनीकी एवं नर्सिंग सहायक तथा 20 अप्रैल को आप्टीटयूड और मेडिकल जांच होगी। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय मकान नम्बर ए-4/8, सेक्टर-1, उदय हाउसिंग सोसायटी, टाटीबंध रायपुर और वहां के टेलीफोन नम्बर 0771-2573112 से सम्पर्क किया जा सकता है।

क्रमांक-6560/चन्द्राकर
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031