बंदी कल्याण के लिए संचालित आस्था पेट्रोल पम्प से 97 लाख रूपए की आमदनी
रायपुर, 24 मार्च 2011
केन्द्रीय जेल रायपुर द्वारा बंदी कल्याण के लिए संचालित आस्था पेट्रोल पम्प से विगत सात वर्षों में 96 लाख 99 हजार 591 रूपए का शुध्द लाभ प्राप्त हुआ है। जेल विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि आस्था पेट्रोल पम्प से वर्ष 2004-05 में पांच लाख तीन हजार 110 रूपए, वर्ष 2005-06 में चार लाख 97 हजार 236 रूपए, वर्ष 2006-07 में सात लाख 81 हजार 171 रूपए, वर्ष 2007-08 में 19 लाख 94 हजार 513 रूपए, वर्ष 2008-09 में 18 लाख 85 हजार 424 रूपए, वर्ष 2009-10 में 20 लाख रूपए और वर्ष 2010-11 में (21 मार्च 2011 तक) 20 लाख 38 हजार 135 रूपए की शुध्द आमदनी हुई है।

