लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह मानव अधिकार सभ्य समाज की रीढ़ : श्री पासवान

मानव अधिकार सभ्य समाज की रीढ़ : श्री पासवान

What
When May 15, 2011
from 10:10 PM to 10:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

जेल प्रबंधन में मानव अधिकार विषय पर प्रशिक्षण शुरू

रायपुर 15 मई 2011

743-150511

जेल प्रबंधन में मानव अधिकार विषय पर राजधानी रायपुर के नजदीक ग्राम निमोरा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण विकास संस्थान में प्रदेश के जेल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। राज्य के जेल महानिदेशक श्री एस.के. पासवान ने प्रशिक्षण के शुभारंभ सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव अधिकार किसी भी सभ्य समाज की रीढ़ है। मानव की मानव से असमानता को दूर कर ही समाज में इसका वास्तविक बीजारोपण किया जा सकता है। तीन सत्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम छत्तीसगढ़ जेल विभाग, मानव अधिकार आयोग और केन्द्रीय गृह मंत्रालय पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जेल विभाग के 60 अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जा रहा है।
    केन्द्रीय गृह मंत्रालय,पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो, दिल्ली के संचालक श्री बी.पी.त्रिवेदी ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि मानव की गरिमा, स्वतंत्रता, समानता की उपलब्धता ही समग्र रूप से मानव अधिकार है और यह प्रत्येक मनुष्य को समान रूप से प्राप्त होना चाहिए। जेल अधीक्षक रायपुर डॉ. के.के. गुप्ता ने कहा कि मानव अधिकार शिक्षा का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि सीमित साधनों में कार्य कर रही जेल प्रशासनिक व्यवस्था के सामने मानव अधिकारों को पोषित करने का जो लक्ष्य आज हमारे सामने है इसका निष्पादन जेल अधिकारी बिना किसी भ्रम के कर सकेंगे। प्रशिक्षण से कौशल में वृध्दि होगी।
    इस छह दिवसीय प्रशिक्षण में जेल विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को जेल प्रबंधन में मानव अधिकार को सफलतापूर्वक लागू करने की दिशा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण नैसर्गिक सिध्दांत के प्रति जेल अधकारियों-कर्मचारियों की अभिव्यक्ति के विकास और इस सिध्दांत को प्रबंधकीय गतिविधि से जोड़ने के लिए जेल में निरूध्द बंदियों को सुधारने के उपाय, जेल अधिकारियों के तनाव प्रबंधन, जेल प्रशासन को सुधारात्मक प्रशासन के रूप में क्रियाशील बनाने आदि विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मानव अधिकार संबंधी वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की जाएगी। 

क्रमांक-743/चतुर्वेदी
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031