प्रदेश में ग्यारह नए पुलिस थाने और चार नई पुलिस चौकी खुलेगी
रायपुर, 05 अप्रैल 2011
प्रदेश में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्यारह नए पुलिस थाने और चार नई पुलिस चौकी खोली जाएगी। गृहमंत्री श्री ननकी राम कंवर ने आज यहां बताया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 में रायपुर जिले के राजादेवरी, राखी, एवं धनेसिर, महासमुंद जिले के सिंगोड़ा, भीमखोज एवं तेंदूकोना, दुर्ग जिले के अमलेश्वर, कोरबा जिले के लेमरू एवं श्यांग और जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला में नए पुलिस थाना खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 672 नवीन पदों का सृजन किया जाना प्रस्तावित है।
इसी तरह रायपुर जिले के बेलादुला, महासमुंद जिले के टुहलू, बुंदेली और रायगढ़ जिले के कनकबीरा में नवनी पुलिस चौकी खोला जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 132 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा।

