लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार गृह संसदीय सचिव श्री विजय बघेल द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण

संसदीय सचिव श्री विजय बघेल द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण

What
When May 15, 2010
from 06:05 PM to 06:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर 15 मई 2010

छत्तीसगढ़ शासन के गृह एवं जेल विभाग के संसदीय सचिव श्री विजय बघेल ने कल शाम केन्द्रीय जेल रायपुर का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्री बघेल ने केन्द्रीय जेल में प्रस्तावित विशेष सुरक्षा जेल के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने जेल में निरूध्द बंदियों के लिए भोजन सामग्री, पीने के पानी तथा उनकी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। जेल अस्पताल का निरीक्षण कर बीमार कैदियों से भेंट की। जेल अधीक्षक ने संसदीय सचिव को बताया कि बैरक में किसी भी बंदी को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ होने पर शीघ्र ही अस्पताल पहुंचाया जाता है और बीमार बंदियों को नियत समय पर दवाई खिलायी जाती है।
श्री बघेल ने केन्द्रीय जेल स्थित गौशाला में चंदनधूप, गौमूत्र अर्क तथा फिनाईल निर्माण की प्रस्तावित योजना के प्रायोगिक स्तर का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। जेल में संचालित उद्योग जैसे-सिलाई, बुनाई, लोहारी, बढ़ई, आफसेट प्रिंटिंग एवं स्क्रीन प्रिंटिंग, कपड़ा सिलाई, साबुन निर्माण आदि का निरीक्षण किया और इन कार्यों में लगे बंदियों के प्रशिक्षण व्यवस्था आदि की जानकारी ली। उन्होंने जेल उद्योगों को और अधिक मितव्ययी तथा लाभोन्मुख बनाने प्रयास करने का सुझाव भी जेल अधिकारियों को दिए। जेल में कुछ समय से बंद बुनाई उद्योग और साबुन उद्योग के पुन: शुरू किए जाने पर संसदीय सचिव ने जेल प्रशासन की सराहना की। उन्होंने जेल में बर्तन उद्योग भी शुरू किए जाने का सुझाव दिया। श्री बघेल ने कहा कि अन्य राज्यों के विकसित केन्द्रीय जेलों का अध्ययन कर वहां के अच्छे कार्यों को छत्तीसगढ़ के केन्द्रीय जेलों में क्रियान्वित किया जा सकता है।
संसदीय सचिव श्री बघेल ने केन्द्रीय जेल में स्थापित जैमर की जानकारी ली और कहा कि जैमर का प्रभाव जेल परिसर में ही रहे , इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने जेल में निरूध्द निरक्षर बंदियों को अधिक से अधिक साक्षर किए जाने पर जोर दिया। निरीक्षण के अवसर पर जेल जेल अधीक्षक डॉ.गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-811/चंद्राकर

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031