अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान द्वारा आज जयपुर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल...
रायपुर 15 दिसम्बर 10

अंतर्राष्ट्रीय मारवाड़ी सम्मेलन राजस्थान द्वारा आज जयपुर में आयोजित भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष श्री धरमलाल कौशिक, लोक निर्माण मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, गृहमंत्री श्री ननकीराम कंवर तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री अमर अग्रवाल का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर सम्मेलन के अध्यक्ष श्री अरूण अग्रवाल सहित मारवाड़ी समाज के अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ में उद्योग एवं व्यापार विकास विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन भी इस अवसर पर किया गया । संगोष्ठी में राजस्थान के अनेक उद्यमी उपस्थित थे ।

