लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आवास एवं पर्यावरण छत्तीसगढ़ के 35 शहरों में विकास नगर बसाने 17 सौ एकड़ भूमि का चयन

छत्तीसगढ़ के 35 शहरों में विकास नगर बसाने 17 सौ एकड़ भूमि का चयन

What
When Apr 14, 2011
from 07:55 PM to 07:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू

रायपुर, 14 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ के जिला, तहसील और विकासखंड मुख्यालयों सहित औद्योगिक क्षेत्रों के निकट सर्वसुविधायुक्त आवासीय कालोनियां बसाने के लिए गृह निर्माण मंडल द्वारा संचालित विकास नगर योजना के तहत प्रदेष के 35 स्थानों पर 1730 एकड़ भूमि का चयन कर लिया गया है। इस भूमि में से 1247 एकड़ षासकीय भूमि है जबकि 483 एकड़ निजी स्वामित्व वाली भूमि है। गृह निर्माण मंडल द्वारा भूमि के अधिग्रहण की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।
    आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेष मूणत ने आज यहां बताया कि प्रदेष के छोटे नगरों में रहने वाले लोगों को सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, उद्यान आदि बुनियादी सुविधाओं से युक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा वहां विकास नगर बसाने की योजना प्रारंभ की गयी है। इस योजना के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु इस साल राज्य सरकार के बजट में 5 करोड़ रूप्ए की राषि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि ग्यारह सौ करोड़ रूपए लागत की यह योजना प्रदेष भर में लगभग एक सौ स्थानों पर क्रियान्वित की जाएगी। इस योजना के तहत अब तक प्रदेष के 35 स्थानों पर विकास नगरों की स्थापना के लिए लगभग 1730 एकड़ भूमि का चयन किया गया है।
    श्री मूणत ने बताया कि विकास नगरों की स्थापना के लिए गृह निर्माण मंडल के रायपुर संभाग क्रमांक-1 के भाटापारा में 18.53 एकड़ और कोमा (राजिम) में 45.32 एकड़ जमीन का चयन किया गया है। रायपुर संभाग क्रमांक-2 में खैरमाल (सरायपाली) में 40.32 एकड़, बल्सी (सरायपाली) में 25.94 एकड़ और बसना में 45 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। इसी प्रकार राजधानी परियोजना में गोबरा नवापारा में 95.37 एकड़ और राजिम में 45.70 एकड़ जमीन चयनित की गई है। उन्होंने बताया कि घमतरी संभाग में मचेवा (महासमुंद) में 18 एकड़, अलबेलापारा (कांकेर) में 42.41 एकड़ और श्रीराम नगर (कांकेर) में 19.81 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। दुर्ग संभाग में परसदा (दुर्ग) में 45.41 एकड़ मचोद गुण्डरदेही में 50.53 एकड़ और चिटौद गुरूर में 70 एकड़ जमीन चयन की गई है। राजनांदगांव संभाग में पेण्ड्री (राजनांदगांव) में 24.25 एकड़, राजनांदगांव में 100 एकड़, दरबा (राजनांदगांव) में 38.37 एकड़ और सवाईकछार (कवर्धा) में 61.25 एकड़ जमीन चिन्हांकित की गई है। बिलासपुर संभाग में धमनी में 31.20 एकड़, बोडसरा में 31.38 एकड़, गनियारी में 30 एकड़, मोपका में 91.74 एकड़, पीपरतराई में 17.86 एकड़ और लिम्हा-खेड़ा में 32.53 एकड़ जमीन चयनित की गई है। रायगढ़ संभाग में मुलमुला (पामगढ़) में 49.31 एकड़, अकलतरा में 36 एकड़, कोड़ातराई पुसौर में 345.53 एकड़, अतरमुड़ा में 20.25 एकड़ और उरगा में 54 एकड़ भूमि का चयन किया गया है। इसी प्रकार अम्बिकापुर संभाग के अम्बिकापुर में 11.25 एकड़, अजिरमा में 15 एकड और मनेन्द्रगढ़ में 20 एकड़ जमीन का चयन किया गया है।

क्रमांक- 231/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031