लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आवास एवं पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के लिए चार संस्थाओं को संत गहिरा गुरूजी पर्यावरण पुरस्कार

पर्यावरण संरक्षण के लिए चार संस्थाओं को संत गहिरा गुरूजी पर्यावरण पुरस्कार

What
When Sep 18, 2010
from 07:50 PM to 07:50 PM
Add event to calendar vCal
iCal

श्रेष्ठ इको क्लबों को भी सम्मानित किया गया

रायपुर, 18  सितम्बर 2010

2917a-180910

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए जाने वाला संत गहिरा गुरूजी महाराज छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण सम्मान वर्ष 2008-09 के लिए चार संस्थाओं को प्रदान किया गया। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन संस्थाओं को आज यहां आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस पुरस्कार के लिए जिन चार संस्थाओं का चयन किया गया है उनमें पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति बिलासपुर, नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ जिला कोरिया, बी.एस.पी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-7 भिलाई नगर और जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड रायगढ़ शामिल हैं। श्री मूणत ने इन चारों संस्थाओं को पचास-पचास हजार रूपए की राशि, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा इस पुरस्कार के तहत दो लाख रूपए की राशि, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। 

2917b-180910


   श्री मूणत ने इसके साथ ही राज्य के सर्वश्रेष्ठ इको क्लबों को भी पुरस्कृत किया। भारत माता इंग्लिश मिडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलासपुर को प्रथम पुरस्कार के रूप में दस हजार रूपए की राशि, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया। द्वितीय पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजा नवागांव जिला कबीरधाम को दिया गया। उन्हें साढ़े सात हजार रूपए की राशि, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में कारमेल कन्या उच्चतर विद्यालय रायगढ़ को पांच हजार रूपए की राशि, ट्रॉफी तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा तीन सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। सांत्वना पुरस्कार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेकिन जिला महासमुंद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना जिला महासमुंद और बी.एस.पी. सीनियर सेकेण्डरी स्कूल सेक्टर-10 भिलाई नगर को दिए गए। इसके साथ ही श्री मूणत ने बाल मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया।

क्रमांक 2917/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031