लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आवास एवं पर्यावरण संत गहिरा गुरूजी पर्यावरण पुरस्कार हेतु 16 मई तक आवेदन आमंत्रित

संत गहिरा गुरूजी पर्यावरण पुरस्कार हेतु 16 मई तक आवेदन आमंत्रित

What
When Apr 19, 2011
from 10:35 PM to 10:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को दिया जाएगा दो लाख रूपए का पुरस्कार

रायपुर, 19 अप्रैल 2011

    छत्तीसगढ़ सरकार के आवास एवं पर्यावरण विभाग द्वारा वनवासी संत गहिरा गुरूजी महराज पर्यावरण पुरस्कार हेतु राज्य में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठनों अथवा संस्थाओं से 16 मई 2011 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा स्थापित इस पुरस्कार के तहत राज्य में पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य करने वाले संगठनों अथवा संस्थाओं जैसे नगरीय निकायों, प्राधिकरणों, पंचायती राज संस्थाओं, गैर सरकारी संस्थाओं और औद्योगिक संस्थाओं को प्रतिवर्ष दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाता है। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिया जाता है। आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव श्री एन. बैजेन्द्र कुमार ने  पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग, सभी जिला कलेक्टरों, नगर निगम आयुक्तों और नगरपालिकों तथा नगर पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र भेजकर संबंधित क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संगठनों और संस्थाओं के बीच पुरस्कार के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा है।
    छत्तीसगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, नष्ट होने वाले संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, पर्यावरणीय आयोजन और प्रबंधन, पर्यावरणीय प्रभाव मूल्याकंन, पर्यावरण शिक्षा, पर्यावरणीय जागरूकता, पर्यावरण संबंधित शोध कार्य या तकनीकी कार्य, पर्यावरण समृध्दि के लिए उत्कृष्ट मैदानी कार्य जैसे वृक्षारोपण, भूमि सुधार, वायु एवं जल का शुध्दिकरण आदि क्षेत्रों में कार्य करने वाले संगठन या संस्थाएं इस पुरस्कार के लिए पात्र होंगी। पुरस्कार के लिए उपयुक्त संस्था का चुनाव एक चयन समिति द्वारा किया जाएगा। संस्था द्वारा किए गए कार्यो से पर्यावरण की सुरक्षा या सुधार की दिशा में पड़ने वाला निश्चित प्रभाव चयन का मुख्य मापदण्ड होगा। चयन समिति संस्था द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र में दिए गए योगदान की गुणवत्ता एवं गुण-दोषों को भी ध्यान में रखेगी। समिति आवश्यकता अनुसार फील्ड में जाकर भी संस्था के कार्यों का जायजा ले सकती है।
    पुरस्कार हेतु आवेदन की इच्छुक संस्थाएं अथवा संगठन सदस्य सचिव छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, शिव मंदिर चौक, अंवति विहार रायपुर के नाम पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में संस्था के नाम, पंजीयन क्रमांक, स्थापना वर्ष, पता एवं सम्पर्क सूत्र, संस्था के वित्तीय स्त्रोत, संस्था द्वारा किए गए पर्यावरण विषयक कार्य, कार्यों से उल्लेखित या संभावित प्रभाव आदि जानकारियों का उल्लेख करना होगा।

क्रमांक-308/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031