लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आवास एवं पर्यावरण रायपुर शहर के चारों ओर विकेन्द्रीकृत बाजारों का निर्माण करें : श्री मूणत

रायपुर शहर के चारों ओर विकेन्द्रीकृत बाजारों का निर्माण करें : श्री मूणत

What
When Nov 30, 2011
from 07:10 PM to 07:10 PM
Add event to calendar vCal
iCal

निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले भू-खंडों का आवंटन निरस्त करने के निर्देश

रायपुर विकास प्राधिकरण की योजनाओं की समीक्षा की

रायपुर, 30 नवम्बर 2011

     आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री राजेश मूणत ने कहा है कि रायपुर शहर में यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के चारों ओर विकेन्द्रीकृत बाजारों का निर्माण किया जाना चाहिए। इसके साथ ही शहर के मास्टर प्लान के अनुरूप बुनियादी अधोसंरचनाओं का विकास कर शहर को सुव्यवस्थित रूप दिया जाना चाहिए। श्री मूणत आज यहां रायपुर विकास प्राधिकरण के काम काज की समीक्षा कर रहे थे। श्री 3905-301111मूणत ने प्राधिकरण की विभिन्न आवासीय योजनाओं के तहत आवंटित भू-खण्डों पर लम्बे समय बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वाले हितग्राहियों का भू-खण्ड आवंटन निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के तहत बकाया 18 करोड़ से अधिक राशि की वसूली पर भी जोर दिया। बैठक में रायपुर  विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुनील सोनी, उपाध्यक्ष द्वय श्री रतन डागा एवं श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा और मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक अग्रवाल मौजूद थे।
    रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए श्री मूणत ने प्राधिकरण की सभी लंबित योजनाओं की समय-सीमा निर्धारित कर उन्हें तय समय में पूरा करने पर जोर दिया। श्री मूणत ने सभी योजनाओं के आय-व्यय का लेखा-जोखा तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत अनावंटित भू-खण्डों और दुकानों को शीघ्र आवंटित करने पर जोर दिया और इसके लिए नियमित रूप से विज्ञापन जारी करने के निर्देश दिए। श्री मूणत ने प्राधिकरण के स्थापना व्यय में कमी लाने पर जोर दिया। उन्होंने प्राधिकरण द्वारा विकसित आवासीय कालोनियों को नगर निगम को हस्तांतरित किए जाने की स्थिति की भी जानकारी ली।
    प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अशोक अग्रवाल ने बैठक में बताया कि कमल विहार योजना के तहत अधिकांश भू-स्वामियों ने अपनी जमीन प्राधिकरण को हस्तांतरित करने की सहमति दी है। श्री मूणत ने ऐसे समस्त भू-स्वामियों के साथ अनुबंध की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कमल विहार योजना के अन्तर्गत रिंग रोड के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने रायपुरा में इन्द्रप्रस्थ फेस-2 और रिक्रिएशन पार्क के निर्माण शीघ्र किए जाने पर जोर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रिक्रिएशन पार्क के तहत स्वीमिंग पूल और उद्यान का निर्माण अक्टूबर 2012 तक और क्लब हाउस का निर्माण जून 2013 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। श्री मूणत ने रायपुरा में ही प्राधिकरण द्वारा लगभग 125 एकड़ भूमि में पौने 13 सौ करोड़ रूपए की लागत से प्रस्तावित विशेषीकृत व्यवसायिक परिसर परियोजना को भी हरी झण्डी दी। प्रायवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत बनने वाली इस परियोजना के तहत एक 15 मंजिला आफिस काम्पलेक्स के साथ ही लॉजिस्टिक हब, होटल, शॉपिंग काम्पलेक्स, पार्क आदि का निर्माण किया जाएगा। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ने टाटीबंध में ट्रांसपोर्ट नगर के विस्तार को आवश्यक बताते हुए भू-स्वामियों से चर्चा कर बी.ओ.टी. अथवा पी.पी.पी. मॉडल के तहत इसके विस्तार की योजना तैयार करने के निर्देश दिए। श्री मूणत ने रावांभाठा ट्रांसपोर्ट नगर योजना के तहत उपलब्ध पौने छह एकड़ भूमि पर व्यवसायिक योजना तैयार करने के पूर्व ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े संगठनों के साथ विचार-विमर्श करने को कहा।

क्रमांक-3905/संजय
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031