पॉलीथीन के मनमाने इस्तेमाल के खिलाफ जागरूकता अभियान में तेजी लाएं : श्री बैजेन्द्र कुमार
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की बैठक सम्पन्न
रायपुर 03 मई 2011
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के संचालक मण्डल की बैठक यहां मण्डल अध्यक्ष श्री एन. बैजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। श्री बैजेन्द्र कुमार ने बैठक में मंडल के अधिकारियों से कहा कि राज्य में पॉलीथीन के मनमाने इस्तेमाल के खिलाफ जन-जागरण से संबंधित कार्यो में तेजी लाने की जरूरत है। बैठक में आगामी पांच जून विश्व पर्यावरण दिवस के आयोजनों की तैयारियों पर भी विचार किया गया। श्री बैजेन्द्र कुमार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर समाज में पर्यावरण जागरूकता लाने और इस अवसर का उपयोग करते हुए पॉलीथीन के दुरूपयोग के खिलाफ जन चेतना जाग्रत का करने का भी प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन के निर्धारित मानक स्तर से हटकर उसका उपयोग बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यह भी प्रयास किया जाना चाहिए कि पॉलीथीन निर्मित थैलियां और अन्य वस्तुएं उपयोग के बाद इधर-उधर न फेंकी जाए।
बैठक में प्रबंध संचालक वन विकास निगम श्री धीरेन्द्र शर्मा, प्रबंध संचालक अधोसंरचना विकास निगम श्री मुदित कुमार सिंह और पर्यावरण संरक्षण मंडल के सदस्य सचिव एवं उप सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग श्री पी.वी. नरसिंग राव भी उपस्थित थे। श्री पी.वी. नरसिंह राव ने मण्डल के गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा लगातार विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूली बच्चों को भी इस अभियान में जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पॉलीथीन के कैरी बैग्स के उपयोग के विरूध्द जनता में जागरूकता लाने की कोशिश की जा रही है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जांजगीर-चांपा क्षेत्र में तेजी से होते औद्योगिकीकरण को देखते हुए वहां पर सघन वृक्षारोपण की योजना तैयार कर ली जाए, जिससे समय रहते ही क्षेत्र में वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न किया जा सके। बैठक में वित्तीय वर्ष 2010-11 में स्वीकृत बजट के अन्तर्गत 2010 से मार्च 2011 का आय-व्यय का विवरण और वित्तीय वर्ष 2011-12 के अनुमोदित बजट को स्वीकृति प्रदान की गयी।

क्रमांक-563/चतुर्वेदी