लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार आवास एवं पर्यावरण विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता

विश्व पर्यावरण दिवस पर होगी पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता

What
When May 11, 2010
from 01:40 PM to 01:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

प्रविष्टियां 25 मई तक आमंत्रित

    रायपुर 11 मई 2010

पर्यावरण की रक्षा के लिए जन-जागरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा यहां राज्य स्तरीय पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अगले माह की पांच तारीख को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित की जाएगी। इसमें तीन आयु वर्गों के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। प्रथम वर्ग में बारह वर्ष तक, द्वितीय वर्ग में तेरह से सोलह वर्ष तक और तीसरे वर्ग में सत्रह से इक्कीस वर्ष तक आयु समूह के प्रतिभागी इस प्रतियोगिता के लिए अपनी प्रविष्टियां छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के मुख्यालय, 1-तिलक नगर, शिवमंदिर चौक, मेन रोड अवंति विहार रायपुर के पते पर इस महीने की 25 तारीख तक भेज सकते हैं। पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता के लिए इस वर्ष की थीम - 'बहुप्रजातियां, एक ग्रह और एक भविष्य' रखा गया है। पोस्टर का आकार ड्रार्इंग सीट के एक चौथाई हिस्से में होना चाहिए, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता के लिए स्लोगन (नारा) ए-4 आकार के कागज में होना चाहिए। एक प्रतिभागी एक से अधिक स्लोगन भी लिख सकता है। प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि भेजते समय अपना नाम, पता, उम्र और मोबाइल अथवा टेलीफोन नम्बर का उल्लेख करने के लिए भी कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे सम्पर्क किया जा सके। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यहां छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्रों के साथ आकर्षक नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।

क्रमांक-746/स्वराज्य



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031