Sections

लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम आठ श्रमिक संगठनों की सात सितम्बर को प्रस्तावित सामूहिक हड़ताल अवैधानिक

आठ श्रमिक संगठनों की सात सितम्बर को प्रस्तावित सामूहिक हड़ताल अवैधानिक

What
When Sep 03, 2010
from 07:05 PM to 07:05 PM
Add event to calendar vCal
iCal

औद्योगिक न्यायालय ने जारी किया स्थगन आदेश

श्रम विभाग ने श्रमिकों से हड़ताल में शामिल ना होने अपील की

    रायपुर 03 सितंबर 2010

    औद्योगिक न्यायालय रायपुर द्वारा इस महीने की सात तारिख को आठ श्रमिक संगठनों द्वारा प्रस्तावित सामूहिक हड़ताल को अवैधानिक घोषित कर दिया गया है।  राज्य के श्रम विभाग की पहल पर श्रमिक संघ इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एटुक, टीयूसीसी, एआईसीसीटीयू एवं यूटीयूसी द्वारा प्रस्तावित इस हड़ताल के मामले में औद्योगिक न्यायालय रायपुर ने एक पक्षीय स्थगन आदेश भी जारी कर दिया है। औद्योगिक न्यायालय रायपुर द्वारा यह स्थगन आदेश छत्तीसगढ़ औद्योगिक संबंध अधिनियम 1960 की धारा 80 के प्रावधानों और टी. के. रंगराजन विरूध्द स्टेट ऑफ तमिलनाडु के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई व्यवस्था के तहत जारी किया गया है।
    श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ में आठ श्रमिक संगठनों द्वारा आगामी सात सितम्बर को आयेजित की जाने वाली सामूहिक हड़ताल की वैधानिकता का मामला औद्योगिक न्यायालय रायपुर को निर्णय के लिए सौंपा गया था। औद्योगिक न्यायालय रायपुर ने श्रम विभाग के आवेदन पर इस मामले की सुनवाई करते हुए अपूरणीय क्षति, सुविधा संतुलन के तत्वों को राज्य शासन के पक्ष में पाते हुए एकपक्षीय स्थगन आदेश जारी किया है। औद्योगिक न्यायालय ने संबंधित श्रमिक संगठनों को यह भी आदेशित किया है कि हड़ताल पर जाने के लिए वे किसी को ना उकसाएं और संस्थानों में पहले की तरह ही सुचारू रूप से बिना हड़ताल के कार्य संपादित करें। राज्य के श्रम विभाग ने भी श्रमिकों से सात सितम्बर को प्रस्तावित सामूहिक हड़ताल में शामिल ना होने और पूर्ववत् कार्य करते हुए राज्य में औद्योगिक शांति बनाए रखने की अपील की है।
    उल्लेखनीय है कि आठ श्रमिक संगठनों द्वारा सात सितम्बर को आहूत की गई इस प्रस्तावित हड़ताल का मामला राज्य शासन के श्रम विभाग ने छत्तीसगढ़ औद्योगिक संबंध अधिनियम 1960 के प्रावधानों के तहत औद्योगिक न्यायालय रायपुर को 12 अगस्त 2010 को प्रेषित किया था।     

क्रमांक-2666/नागेश
« February 2012 »
February
MoTuWeThFrSaSu
12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
272829