पुस्तकों की उपयोगिता युगों-युगों तक रहती है : श्री चन्द्रशेखर साहू
रायपुर, 17 अप्रैल 2011

श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने कहा कि पुस्तकों की उपयोगिता कुछ समय के लिए नही बल्कि युगों-युगों तक रहती है। हमारे वेद, पुराण, उपनिषद आदि इसके जीवंत उदाहरण है। पुस्तकें ही व्यक्ति की सबसे अच्छी मित्र होती है जो हर पल उन्हें सही राह दिखलाती है। श्रम मंत्री श्री साहू आज यहां कर्मचारी राज्य बीमा निगम के क्षेत्रीय निदेशक श्री जे. के. डागर द्वारा लिखित पुस्तक ''100 टिप्स टू रीच द टाप'' का विमोचन करते हुए उपरोक्त बातें कही। राजकुमार कॉलेज के स्टो हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि इतिहास ही हर महत्वपूर्ण घटनाओं में पुस्तकों की उल्लेखनीय भूमिका रही है। उन्होंने सदैव पाठकों को प्रेरित कर उनका मार्ग प्रशस्त किया है। इसी कड़ी में श्री डागर द्वारा लिखित यह पुस्तक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। श्री साहू ने पुस्तक के प्रकाशन और उसकी सफलता के लिए श्री डागर को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री श्री कृपाराम साहू ने की। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री अरूण चौबे, राजकुमार कॉलेज के प्राचार्य श्री जे.पी. सिंग, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती प्रभा दुबे, सांस्कृतिक मंच के प्रमुख श्री एन. सी. जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

