लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम श्रमिक बस्तियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेंगे सामुदायिक भवन

श्रमिक बस्तियों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनेंगे सामुदायिक भवन

What
When Apr 18, 2011
from 04:40 PM to 04:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

श्रमिकों के परिजनों के लिए आयोजित होंगे नि:शुल्क नेत्र शिविर

नियोजकों व श्रमिकों द्वारा दी जाने वाली अंशदान राशि में बढ़ोतरी

श्रम कल्याण मण्डल के संचालक बोर्ड की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

रायपुर 18 अप्रैल 2011

छत्तीसगढ़ के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में काम कर रहे श्रमिकों के सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए श्रमिक बाहुल्य बस्तियों में सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा। श्रमिकों और उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री अरूण चौबे की अध्यक्षता में आज यहां नवीन विश्राम गृह में मण्डल के संचालक बोर्ड की तीसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक में मण्डल के दायरे में आने वाले श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण के कई अहम फैसले लिए गए। 280-180411
अध्यक्ष श्री अरूण चौबे ने बैठक में बताया कि श्रम कल्याण मण्डल द्वारा श्रमिकों को विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक अवसरों के लिए वर्ष 2011-12 में रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव और राजिम (रायपुर) में एक-एक सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। ये सामुदायिक भवन 20-20 लाख रूपए की लागत से निर्मित किए जाएंगे। इन भवनों के निर्माण से श्रमिक इनका उपयोग विवाह और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक अवसरों पर कर सकेंगे। शेष अवधि में इन भवनों में श्रम कल्याण केन्द्रों का संचालन किया जाएगा जहां श्रमिकों की पत्नियां और बच्चें कम्प्यूटर और अन्य व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। संचालक मण्डल की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में मण्डल द्वारा श्रमिकों और उनके माता-पिता, पत्नी और बच्चों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों के अलावा नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में मण्डल द्वारा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क चश्में व दवाईयां उपलब्ध करायी जाएंगी। संचालक मण्डल ने वर्तमान में श्रमिकों व नियोजकों से प्राप्त होने वाली अंशदान की राशि में भी बढ़ोतरी की है। जिसके अनुसार अब प्रति छह माह में श्रमिकों से छह रूपए के स्थान पर 15 रूपए अंशदान लिया जाएगा। इसी तरह नियोजकों से ली जाने वाली अंशदान की राशि 18 रूपए से बढ़ाकर 45 रूपए तथा औद्योगिक संस्थान का न्यूनतम अंशदान पांच सौ रूपए से बढ़ाकर एक हजार पांच सौ रूपए कर दिया गया है। यह अनुमोदित राशि एक जनवरी 2011 से प्रभावशील की गई है। संचालक मण्डल ने यह भी निर्णय लिया कि जिस तरह अविभाजित मध्यप्रदेश में मण्डल के कर्मचारियों की भविष्य निधि अंशदान में कर्मचारियों के अंशदान के बराबर मण्डल द्वारा भी अंशदान जमा कराया जाता रहा है। उसी तरह यहां के कर्मचारियों के अंशदान के बराबर मण्डल भी अंशदान राशि जमा कराएगा। इसके लिए आवश्यक प्रस्ताव परीक्षण हेतु आयुक्त कर्मचारी भविष्य निधि के पास भेजा जाए।
श्रम कल्याण मण्डल के आयुक्त श्री राजेश श्रीवास्तव ने बोर्ड की बैठक में छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल निधि नियम 1984 के नियम 15 में संशोधन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसके अनुसार नगद भुगतान हेतु रशि 250 रूपए से बढ़ाकर पांच हजार रूपए किया गया तथा पांच हजार रूपए से अधिक की राशि का भुगतान कल्याण आयुक्त द्वारा जारी चेक से करने का निर्णय लिया गया। संचालक मण्डल में नियोजक के एक रिक्त स्थान में छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के सदस्य को शामिल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मण्डल के उपाध्यक्ष श्री ज्ञानेन्द्र मौर्य, श्रमिक व विभिन्न नियोजकों के प्रतिनिधियों सहित श्रम विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

क्रमांक-280/पवन




« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031