लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों का मंहगाई भत्ता बढ़ा

दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों और श्रमिकों का मंहगाई भत्ता बढ़ा

What
When Oct 11, 2010
from 02:35 PM to 02:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राज्य सरकार के श्रम विभाग ने जारी की अधिसूचना

रायपुर, 11 अक्टूबर 2010

छत्तीगसढ़ में मजदूरों का वेतन बढ़ाने के बाद राज्य सरकार ने छह माह में ही दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते (परिवर्तनशील भत्ते) को भी बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 157 रूपए प्रतिमाह की बढ़ोत्तरी की है। अब दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और कर्मचारियों को प्रतिमाह 338 रूपए परिवर्तनशील भत्ते के स्थान पर 495 रूपए मिलेंगे। श्रम विभाग द्वारा यहां मंत्रालय से इस संबंध में पिछले महिने की 29 तारिख को अधिसूचना जारी कर दी गयी है। बढ़े हुए परिवर्तनशील भत्ते की यह दरें एक अक्टूबर 2010 से 31 मार्च 2011 तक लागू रहेंगी। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड ने राज्य सरकार के सभी विभागों के प्रमुखों और विभागाध्यक्षों को बढ़े हुए परिवर्तनशील भत्ते के आधार पर दैनिक वेतनभोगी मजदूरों और कर्मचारियों को वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
    प्रमुख सचिव श्री ढांड ने बताया कि एक अक्टूबर 2010 से राज्य के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को छह रूपए प्रतिदिन के हिसाब से बढ़ा हुआ परिवर्तनशील भत्ता मिलेगा। इस आधार पर अब अकुशल दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को प्रतिदिन 151 रूपए तीन पैसे की दर से तीन हजार 927 रूपए प्रतिमाह वेतन प्राप्त होगा। इसी प्रकार प्रदेश के अकुशल दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को 158 रूपए प्रतिदिन के हिसाब से चार हजार 109 रूपए हर महीने प्राप्त होंगे। कुशल दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों को एक अक्टूबर से एक दिन का वेतन 168 रूपए मिलेगा। इस दर से कुशल दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों और कर्मचारियों अब प्रतिमाह चार हजार 369 रूपए वेतन के रूप में मिलेंगे। श्री ढांड ने बताया कि राज्य सरकार ने अप्रैल 2010 के पूर्व के महंगाई भत्ते को मूल वेतन में समाहित कर नये न्यूनतम वेतन की गणना की है। इस आधार पर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए परिवर्तनशील भत्ता बढ़ाया गया है।

क्रमांक-3253/नागेश

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031