श्रम कल्याण सलाहकार समितियों की बैठक सोलह नवम्बर को
रायपुर, 15 नवंबर 2011
केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत राज्य में कार्यरत उप कल्याण आयुक्त कार्यालय की ओर से कल बुधवार सोलह नवम्बर को प्रात: 10.30 बजे यहां सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम गृह में श्रम कल्याण सलाहकार समितियों की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू करेंगे। बैठक में बीड़ी कर्मकार, श्रम कल्याण निधि तथा लौह, मैग्नीज और क्रोम अयस्क खान श्रम कल्याण निधि की राज्य स्तरीय सलाहकार समितियों के पदाधिकारी भाग लेंगे।

