मई दिवस : श्रम मंत्री श्री साहू ने दी शुभकामनाएं
रायपुर, 30 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्रम मंत्री श्री साहू ने श्रमिक दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के साथ ही प्रदेश को विकास की ऊचाईयों तक पहुंचाने में यहां के श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री साहू ने इसके लिए संगठित और असंगठित क्षेत्रों में काम कर रहे सभी श्रमिकों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के उत्तरोत्तर विकास में इसी तरह के सहयोग की अपील की है।

