जिला अस्पताल कोरबा में जल्द शुरू होगी बर्न यूनिट
औद्योगिक श्रमिकों को आपात स्थिति में तुरंत मिलेगा बेहतर इलाज
रायपुर, 19 दिसम्बर 2010
औद्योगिक श्रमिकों को किसी आपात स्थिति में त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने प्रदेश के शासकीय जिला अस्पताल कोरबा में बहुत जल्द बर्न यूनिट की स्थापना की जाएगी। इस बर्न यूनिट का निर्माण्ा राज्य श्रमिक बीमा योजना के तहत किया जाएगा। श्रम मंत्री और कोरबा जिले के प्रभारी श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि कोरबा जिले में स्थापित उद्योगों और विद्युत संयंत्रों की संख्या को देखते हुए वहां कार्यरत श्रमिकों को किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जरूरी इलाज की सुविधा देने के लिए एक सौ बिस्तर वाले शासकीय जिला अस्पताल में पचास बिस्तरों वाली बर्न यूनिट की स्थापना का निर्णय लिया गया है। यह बर्न यूनिट सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से युक्त होगी।
क्रमांक- 5209/पवन

