लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम भवन और अन्य निर्माण कार्यों में लगे 70 हजार मजदूर पंजीकृत

भवन और अन्य निर्माण कार्यों में लगे 70 हजार मजदूर पंजीकृत

What
When Apr 30, 2011
from 04:40 PM to 04:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

पच्चीस हजार पंजीकृत मजदूरों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

    रायपुर, 30 अप्रैल 2011

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ में भवन निर्माण और उससे जुड़ी 42 विभिन्न गतिविधियों में कार्यरत असंगठित क्षेत्र के मजदूरों और उनके परिवार जनों को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित बारह विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। मजदूरों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए मण्डल द्वारा उनका पंजीयन किया जा रहा है। प्रदेश में अभी तक करीब 70 हजार मजदूर का पंजीयन किया गया है और 25 हजार से अधिक मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को इन योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया है। 521-300411
       श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि श्रम विभाग द्वारा प्रदेश में भवन निर्माण के साथ पत्थर तोड़ने वाले, लोहार, लकड़ी चीरने वाले, सड़क बनाने वाले आदि 42 विभिन्न श्रेणियों के मजदूरों का पंजीयन कर उन्हें बारह विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जा रहा है। श्री साहू ने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को कक्षा पहली से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के लिए पांच सौ रूपए से लेकर पांच हजार रूपए की छात्रवृति दी जा रही है। अभी तक 376 छात्रों को दो लाख 60 हजार रूपए की छात्रवृत्ति मण्डल द्वारा प्रदान की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में संचालित बालश्रम शालाओं में अध्ययनरत 13 हजार 468 बच्चों को मण्डल द्वारा नि:शुल्क गणवेश, टाई-बेल्ट, जूता-मोजा और स्कूल बैग दिया गया है। इसी तरह पंजीकृत महिला श्रमिक को प्रसूति अवकाश के दौरान उन्हे पांच हजार रूपए की सहायता के अलावा पुरूष श्रमिकों को भी पत्नी के प्रसूति के दौरान दो हजार रूपए पितृत्व सहायता दी जा रही है। इसके तहत अभी तक 22 हितग्राहियों को एक लाख पांच हजार रूपए की सहायता दी गयी है।
    श्री साहू ने बताया कि 18 से 35 आयु वर्ग की महिला कामगारों को अपने घर से कार्य स्थल तक जाने में होने वाली परेशानियों से छुटकारा दिलाते हुए मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के तहत नि:शुल्क सायकलें प्र्रदान की जा रही है। इस योजना के तहत राज्य में प्रतिवर्ष दस हजार महिलाओं को सायकल दिए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक एक हजार महिला श्रमिकों को सायकलों का वितरण किया जा चुका है। इसी तरह महिला श्रमिकों को बरसात के दिनों में जब वे काम पर नही जा पाती तो उन्हें रोजगार उपलब्ध हो सके इसके लिए उन्हें नि:शुल्क सिलाई मशीन भी दी जा रही है। मुख्यमंत्री सिलाई सहायता योजना के तहत भी प्रतिवर्ष दस हजार महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन वितरित की जाएगी। अभी तक छह सौ महिला कामगारों को सिलाई मशीन दी गई है।  उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यो से जुड़े श्रमिकों को अपनी पुत्रियों या महिला श्रमिकों के विवाह के लिए पांच हजार रूपए की सहायता दी जा रही है इसके तहत अभी तक 9 कन्याओं को 45 हजार रूपए दिए गए है। उन्होंने बताया कि 750 पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न टे्रडो के नि:शुल्क औजार किट भी उपलब्ध कराया गया है। मण्डल द्वारा गरीबी रेखा से ऊपर के एक हजार 701 श्रमिकों को पत्नी और तीन बच्चों सहित प्रतिवर्ष तीस हजार रूपए की चिकित्सा सुविधा हेतु स्मार्ट कार्ड प्रदान किए गए है। पंजीकृत मजदूर के कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रूपए और सामान्य मृत्यु पर 25 हजार रूपए की अनुग्रह राशि के साथ ही अंत्येष्टि के लिए उनके परिवारजनों को पांच हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि भी प्रदान करने का प्रावधान किया गया है जिसके तहत 6 दिवंगत मजदूरों के आश्रित परिवारजनों को तीन लाख तीस हजार रूपए की अनुग्रह राशि दी गयी है। श्रम मंत्री ने बताया कि पंजीयन के लिए मजदूरों की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। पंजीयन के लिए आवेदक को निर्धारित प्रपत्र में आवेदन अपनी तीन फोटो और दस रूपए नगद शुल्क के साथ निकट के श्रम कार्यालय में जमा करना होता है। आवेदन के साथ आवेदक को आयु का प्रमाण पत्र और एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य में संलग्न रहने का प्रमाण पत्र संबंधित नियोजक, पंजीकृत निर्माणी क्षेत्र के व्यवसाय संघ अथवा श्रम निरीक्षक द्वारा सत्यापित कराकर जमा करना होता है।

क्रमांक-521/पवन

       


« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031