श्रम मंत्री श्री साहू से पांच राज्यों के श्रम आयुक्तों और श्रम प्रतिनिधियों ने मुलाकात की
रायपुर, 22 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू से आज यहां उनके निवास पर झारखण्ड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के श्रम विभाग के आयुक्त और मध्यप्रदेश और बिहार के श्रमिक कल्याण मण्डल के सचिवों ने मुलाकात की। इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री साहू ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मजदूरों के कल्याण के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया वहीं उन्होंने उनसे उनके राज्यों में श्रमिकों के लिए संचालित योजनाओं और उनके क्रियान्वन के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री अरूण चौबे, छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अध्यक्ष श्री मोहन एंटी, भारत सरकार के महानिदेशक श्रम कल्याण्ा श्री अनिल स्वरूप, छत्तीसगढ़ सरकार के श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री विवेक ढांड, पश्चिम बंगाल के श्रम आयुक्त श्री अमल राय चौधरी, उड़ीसा के श्रम आयुक्त श्री आलेख चन्द्र पाण्डेय, झारखण्ड की श्रम आयुक्त सुश्री अराधना पटनायक, छत्तीसगढ़ के श्रमायुक्त श्री आर. सी. सिन्हा, मध्यप्रदेश के उप श्रम आयुक्त श्री प्रभात दुबे, बिहार निर्माण मण्डल के सचिव श्री आर.पी. मण्डल और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की सुश्री नीतू लांबा उपस्थित थी।

