लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना : भवन निर्माण गतिविधियों से जुड़े 750 श्रमिकों को मिला नि:शुल्क औजार किट

मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना : भवन निर्माण गतिविधियों से जुड़े 750 श्रमिकों को मिला नि:शुल्क औजार किट

What
When May 08, 2011
from 08:35 PM to 08:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

रायपुर, 08 मई 2011

    छत्तीसगढ़ में भवन निर्माण और उससे जुड़ी 42 विभिन्न निर्माण गतिविधियों में काम कर रहे असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को नि:शुल्क औजार किट उपलब्ध कराए जा रहे है। इसके लिए राज्य शासन के श्रम विभाग के अंतर्गत गठित भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत अब तक राजमिस्त्री, कारपेंटर, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन और पेंटर आदि 750 श्रमिकों को कुल छह लाख रूपए की लागत के औजार किट नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए है।
    श्रम मंत्री श्री चंद्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशानुरूप प्रदेश में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के आर्थिक और सामाजिक कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा राजमिस्त्री, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर आदि टे्रड के श्रमिकों को उनके कामों में सहुलियत के लिए नि:शुल्क औजार किट प्रदान किए जा रहे है। श्री साहू ने बताया कि पिछले साल छत्तीसगढ़ श्रम दिवस (विश्वकर्मा जयंती) 17 सितंबर से प्रारंभ की गयी इस योजना के तहत हर साल दस हजार श्रमिकों को नि:शुल्क औजार किट प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी तक 750 श्रमिकों को कुल छह लाख रूपए की लागत के विभिन्न टे्रडो के औजार किट उपलब्ध कराए गए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए मण्डल द्वारा श्रमिकों का पंजीयन भी किया जा रहा है। पंजीकृत श्रमिकों को किसी भी एक टे्रड के औजार लेने की पात्रता होगी। श्री साहू ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए निर्माण गतिविधियों से जुड़े 18 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिक अपना पंजीयन अपने क्षेत्र के श्रम कार्यालय में करा सकते है।

क्रमांक-646/पवन
« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031