लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम सोलह हजार से अधिक पंजीकृत मजदूरों और उनके परिजनों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

सोलह हजार से अधिक पंजीकृत मजदूरों और उनके परिजनों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

What
When Mar 17, 2011
from 04:55 PM to 04:55 PM
Add event to calendar vCal
iCal

 भवन और अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों का पंजीयन जारी

अब तक 30 हजार से अधिक मजदूर पंजीकृत

    रायपुर, 17 मार्च 2011

       छत्तीसगढ़ में भवन और अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों को बारह विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने उनका पंजीयन किया जा रहा है। अब तक 30 हजार से अधिक मजदूर पंजीकृत हो चुके है और 16 हजार से अधिक पंजीकृत मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया गया है।
       श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने आज यहां बताया कि श्रम विभाग द्वारा प्रदेश में भवन और उससे जुड़ीं अन्य गतिविधियों में संलग्न असंगठित क्षेत्र के 42 विभिन्न श्रेणियों के मजदूरों के पंजीयन का कार्य किया जा रहा है, जिन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित बारह विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि पंजीयन के लिए भवन निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों की आयु 18 वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए। पंजीयन के लिए आवेदन निर्धारित प्रपत्र में आवेदक की तीन फोटो और दस रूपए नगद शुल्क सहित निकट के श्रम कार्यालय में जमा करना होगा। आवेदन के साथ आवेदक को आयु का प्रमाण पत्र और एक वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य में संलग्न रहने का प्रमाण पत्र संबंधित नियोजक, पंजीकृत निर्माणी क्षेत्र के व्यवसाय संघ अथवा श्रम निरीक्षक द्वारा सत्यापित कराकर जमा करना होगा। श्री साहू ने बताया कि मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं के तहत पंजीकृत मजदूरों के कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर एक लाख रूपए और सामान्य मृत्यु पर 25 हजार रूपए की अनुग्रह राशि के साथ ही अंत्येष्टि हेतु उनके परिवारजनों को पांच हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि मुहैया करायी जाएगी। पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चों को कक्षा पहली से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई के लिए पांच सौ रूपए से लेकर पांच हजार रूपए की छात्रवृति और बालश्रम शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को गणवेश, परिचय पत्र, टाई-बेल्ट, जूता-मोजा और स्कूल बैग दिया जाएगा। पंजीकृत महिला श्रमिक के प्रसूति अवकाश के दौरान उसे पांच हजार रूपए की सहायता के अलावा पुरूष श्रमिकों को भी पत्नि के प्रसूति के दौरान दो हजार रूपए पितृत्व सहायता के रूप में दिया जाएगा।
       निर्माण कार्यो से जुड़े श्रमिकों को अपनी पुत्रियों अथवा महिला श्रमिकों के विवाह पर पांच हजार रूपए की सहायता मिलेगी। मण्डल द्वारा प्रदेश में प्रतिवर्ष दस हजार पंजीकृत महिला श्रमिकों को अपने घर से कार्य स्थल तक जाने के लिए सायकल अथवा बरसात आदि दिनों में काम नही होने की दशा में जीवकोपार्जन के लिए दस हजार महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाएगी। साथ ही प्रतिवर्ष दस हजार पंजीकृत श्रमिकों को औजार किट और दस हजार श्रमिकों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण भी मुहैया कराया जाएगा। श्रम मंत्री ने बताया कि गरीबी रेखा से ऊपर के श्रमिकों को उसकी पत्नी और तीन बच्चों सहित प्रतिवर्ष तीस हजार रूपए की चिकित्सा सुविधा हेतु स्मार्ट कार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

क्रमांक- 6586/पवन



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031