लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से पंजीयन कराने की अपील

कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों से पंजीयन कराने की अपील

What
When May 18, 2010
from 05:20 PM to 05:20 PM
Add event to calendar vCal
iCal

दुर्घटना मृत्यु पर एक लाख रूपए की राशि का प्रावधान

    रायपुर 18 मई 2010

छत्तीसगढ़ में भवन निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाएगी। यह राशि शासकीय और निजी दोनों प्रकार के भवनों के निर्माण में लगे श्रमिकों के परिजनों को मिलेगी। इसके लिए श्रमिकों को श्रम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में अपना पंजीयन कराना होगा। श्रम विभाग के अन्तर्गत गठित संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को श्रम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालयों में अपना पंजीयन कराने की अपील की गई है। श्रमिकों द्वारा पंजीयन कराने पर उन्हें मंडल द्वारा श्रमिकों के लिए संचालित अन्य योजनाओं का लाभ मिलेगा।
    संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए सामूहिक विवाह योजना, प्रसूति सहायता, छात्रवृति योजना, अंत्येष्ठि अनुग्रह दिए जाने की योजना भी संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत श्रमिकों द्वारा आवेदन किए जाने पर उन्हें सामूहिक विवाह योजना के तहत दस हजार रूपए, प्रसूति सहायता के तहत पांच हजार रूपए, अंत्येष्ठि के लिए पांच हजार रूपए की राशि दी जाती है। इसके अलावा मंडल द्वारा श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृति योजना भी संचालित की जा रही है। इसमें अलग-अलग कक्षाओं में पांच सौ रूपए से लेकर चार हजार रूपए तक की छात्रवृति दी जाती है। कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा श्रमिकों के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा,जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और राजनांदगांव में एम्बुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। किसी भी भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के किसी दुर्घटना का शिकार होने पर इन जिलों के श्रम कार्यालय से एम्बुलेंस की सेवाएं ली जा सकती है। मंडल द्वारा श्रमिकाें के लिए समूह बीमा योजना, परिवार पेंशन, मकान ऋण और औजार खरीदने के लिए ऋण देने की योजना भी बनाई जा रही है। इन योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा।
    संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा विभिन्न श्रमिक संगठनों से भी श्रमिकों का पंजीयन कराने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक निर्माण कार्य की लागत का एक प्रतिशत राशि उपकर के रूप में जमा किया जाना अनिवार्य है। इस राशि का उपयोग श्रमिकों के कल्याण के लिए किया जाता है। उन्होंने नियोजकों से कहा है कि वे निर्माण कार्य के लागत का एक प्रतिशत अनिवार्य रूप से जमा करें। राशि जमा नहीं करने पर दण्ड का प्रावधान है। इसके साथ ही उपकर की बकाया राशि दो प्रतिशत ब्याज के साथ राजस्व वसूली की भांति वसूल किए जाने का प्रावधान भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम में है।

क्रमांक-850/कुशराम



« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031