लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम बीड़ी श्रमिकों के लिए बनाए गए 368 मकान

बीड़ी श्रमिकों के लिए बनाए गए 368 मकान

What
When Apr 06, 2011
from 02:40 PM to 02:40 PM
Add event to calendar vCal
iCal

राजनांदगांव, डोंगरगढ़ व रायगढ़ में 420 मकानों के लिए 1.68 करोड़ रूपए आवंटित

    रायपुर, 06 अप्रैल  2011

 छत्तीसगढ़ में आर्थिक रूप से कमजोर बीड़ी श्रमिकों को स्वयं का मकान बनाने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा संचालित एकीकृत बीड़ी श्रमिक आवास योजना का क्रियान्वयन राज्य शासन द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश में अब तक बिलासपुर शहर और राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर में 368 मकान बनाए गए है। 
        श्रम विभाग के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बीड़ी श्रमिकों को इस योजना के तहत स्वयं का मकान बनाने के लिए पांच हजार रूपए हितग्राही अंशदान पर चालीस हजार रूपए भारत सरकार और 40 हजार रूपए राज्य सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। बीड़ी श्रमिक यह अनुदान राशि प्राप्त कर स्वयं की भूमि पर या राज्य सरकार द्वारा पट्टे पर भूमि प्राप्त कर मकान बना सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण में राज्य के बिलासपुर शहर में 284 मकानों का निर्माण कर बीड़ी श्रमिकों को आबंटित किया गया है इसी तरह राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ नगर में 84 मकानों का निर्माण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में बीड़ी श्रमिकों के लिए राजनांदगांव में 254 मकान, डोंगरगढ़ में 116 मकान तथा रायगढ़ जिले के ग्राम चपले में 50 मकानों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा एक करोड़ 68 लाख रूपए का आवंटन जारी किया गया है और भवनों का निर्माण का कार्य प्रारंभ है। अधिकारियों ने बताया कि तृतीय चरण में कांकेर, चारामा और धमतरी के बीड़ी श्रमिकों के लिए दो हजार मकानों के निर्माण की कार्ययोजना विभाग द्वारा बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि राज्य के बीड़ी श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए उन्हें परिचय पत्र भी प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक 5 हजार 64 बीड़ी श्रमिकों को परिचय पत्र का वितरण किया गया है।  
क्रमांक- 89/पवन

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031