लियेंडर पेस ने राज्यपाल से मुलाकात की लगभग दो दशक बाद फिर शुरू हुआ गोंडवाना कप राष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट:मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किया शुभारंभ मंत्रिपरिषद की बैठक : छत्तीसगढ़ में गौ हत्या पर अब और अधिक कठोर कारावास हीरानार नल-जल योजना के लिए 19.42 लाख रूपए स्वीकृत ग्राम कुथुर के लिए नल-जल योजना स्वीकृत उर्दू अकादमी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित सदस्यों का मनोनयन मुख्यमंत्री ग्राम उत्कर्ष योजना : अब तक 153.40 करोड़ की लागत के सात हजार से ज्यादा विकास कार्य पूर्ण सक्षम योजना : राज्य की 284 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मिला 1.62 करोड़ रूपए का ऋण ग्राम पंचायतें अब दस लाख रूपये तक के निर्माण कार्य कर सकेंगे कमरौद स्कूल का नामकरण अहिल्या बाई त्रेतानाथ के नाम पर गलफुल्ला और चनान नदी पर बनेंगे उच्च स्तरीय पुल मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श्री बिसेन की सौजन्य मुलाकात मुख्यमंत्री से अभनपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधि मण्डल की मुलाकात श्री केदार कश्यप से पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री शिव चन्द्राकर ने सौजन्य मुलाकात की उपार्जन केन्द्रों में तेजी से हो रही धान की आवक श्रम मंत्री श्री साहू की अध्यक्षता में असंगठित श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल नई दिल्ली प्रवास पर आज करेंगे केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री से मुलाकात कृषि मंत्री श्री साहू ने किया खारून नदी पर एनीकट सह रपटे का भूमिपूजन राज्यपाल से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की मुख्यमंत्री के समक्ष जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन पर प्रस्तुतिकरण मुख्यमंत्री से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक ने सौजन्य मुलाकात की

Personal tools
You are here: Home समाचार श्रम महा अभियान जारी : श्रम मंत्री ने किया श्रमदान

महा अभियान जारी : श्रम मंत्री ने किया श्रमदान

What
When May 20, 2010
from 09:35 PM to 09:35 PM
Add event to calendar vCal
iCal

नगरीय प्रशासन मंत्री ने भी गोदी खोदकर किया तालाब गहरीकरण का शुभारंभ

    रायपुर, 20 मई 2010
890-200510
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के आव्हान पर राज्य में भू-जल स्तर बढ़ाने और आगामी बारिश के दौरान पानी रोकने के लिए जारी महा अभियान के तहत आज कृषि और श्रम मंत्री श्री चन्द्रशेखर साहू ने महासमुंद जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिमदरहा के आश्रिम ग्राम जोगीदादर में श्रमदान कर तालाब गहरीकरण के कार्य का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में नगरीय प्रशासन मंत्री श्री राजेश मूणत ने भी राजनांदगांव जिले के ग्राम लिटिया में दस साल पहले निर्मित लगभग बीस एकड़ क्षेत्रफल के एक टार बांध के गहरीकरण के लिए स्वयं 25 वर्गफीट आकार की गोदी खोदकर श्रमदान किया।
    दोनों मंत्रियों के साथ बड़ी संख्या में दोनों जिलों के जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने भी श्रमदान कर भू-जल संरक्षण के महा अभियान में उत्साह के साथ योगदान दिया। श्रम मंत्री और महासमुंद जिले के प्रभारी श्री चन्द्रशेखर साहू ने जिले विकासखण्ड पिथौरा स्थित ग्राम जोगीदादर (ग्राम पंचायत लिमदरहा) में लगभग नौ एकड़ के रकबे में निर्मित शासकीय तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान की शुरूआत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भू-जल स्तर में गिरावट की समस्या एक गंभीर चुनौती बनती जा रही है। तालाब गहरीकरण, नये तालाबों और कुंओं के निर्माण, पुराने कुंओं की सफाई तथा अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण के जरिए इस समस्या को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसे ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सभी लोगों से इस प्रकार के कार्यों में जुड़ने का आव्हान करते हुए इस महा अभियान का शंखनाद किया है। ग्राम जोगीदादर में इस तालाब के गहरीकरण्ा से आसपास के लगभग पचास एकड़ के रकबे में किसानों को खरीफ मौसम में फसलों के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा और गांवों में भू-जल स्तर भी बढ़ेगा।
    नगरीय प्रशासन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी श्री राजेश मूणत ने जिले के ग्राम लिटिया में आज जिस टार बांध के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया, उसका रकबा लगभग बीस एकड़ का है। इस टार बांध का निर्माण दस वर्ष पहले किया गया था। इसमें मिट्टी का अधिक जमाव हो जाने के कारण इसकी जल भराव क्षमता कम हो गयी थी। प्रभारी मंत्री श्री मूणत ने आज इसके गहरीकरण के लिए आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में स्वयं पांच गुणा पांच फीट अर्थात् 25 वर्गफीट आकार की गोदी खोदकर लोगों का भी उत्साहवर्धन किया। श्री मूणत के साथ लोकसभा सांसद श्री मधुसूदन यादव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री खूबचंद पारख तथा अन्य अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी श्रमदान किया। श्री मूणत ने इस कार्यक्रम के बाद ग्राम मोहारा में शिवनाथ नदी पर निर्मित पुराने एनीकट के गहरीकरण के लिए चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने जिला मुख्यालय राजनांदगांव के टाऊन हॉल परिसर में वर्षा जल संचय के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली का भूमिपूजन भी किया। इस प्रणाली का निर्माण पिछड़ा क्षेत्र अनुदान कोष (बी.आर.जी.एफ.) योजना के तहत दस लाख रूपए की लागत से किया जाएगा।
क्रमांक 890/स्वराज्य

 

« May 2012 »
May
MoTuWeThFrSaSu
123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031