खनि निरीक्षक के लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित
रायपुर 15 अप्रैल 2011
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य शासन के खनिज साधन विभाग के अन्तर्गत खनि निरीक्षक के रिक्त 32 पदों के लिए 27 फरवरी 2011 को आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। आयोग द्वारा वर्गवार उपयुक्त अभ्यर्थियों की उपलब्धता के आधार पर 97 उम्मीदवारों को प्रावधिक आधार पर साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है। आयोग के अनुसार उम्मीदवारों को साक्षात्कार के पहले पद के लिए निर्धारित आर्हता से संबंधित मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा, तभी उनका साक्षात्कार लिया जाएगा। उम्मीदवारों को साक्षात्कार की सूचना उनके पत्र-व्यवहार के पते पर पृथक से दी जाएगी।

