श्री विजयेन्द्र को सचिव खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार
रायपुर 30 अप्रैल 2011
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विजयेन्द्र को सचिव खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से जारी एक आदेश के अनुसार श्री विजयेन्द्र अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं अध्यक्ष, व्यावसायिक परीक्षा मण्डल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सचिव, खनिज साधन विभाग, आयुक्त सह संचालक, भौमिकी एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभाग सौंपा गया है।
क्रमांक-522/काशी

