खनिज भवन में श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
रायपुर, 27 जनवरी 2011
छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर यहां खनिज भवन (सोनाखान) में ध्वजारोहण किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर खनिज विकास निगम, खनिज साधन विभाग और रेशम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
क्रमांक-5945/लोन्हारे

